{"_id":"59ce1e714f1c1b70548b4e1b","slug":"cm-yogi-celebrate-mahanavami-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानवमी के अवसर पर सीएम योगी ने किया कन्याओं का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानवमी के अवसर पर सीएम योगी ने किया कन्याओं का पूजन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 29 Sep 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
पूजन करते सीएम योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में महानवमी के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया। सीएम मंगलवार को पांच दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहंचे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पुरानी चली आ रही परंपरा के अनुरूप ही मंदिर में पूजा-अर्चना की।
अपने ट्वीटर हैंडल पर सीएम योगी ने महानवमी के अवसर पर कन्याओं के पूजन का औचित्य बताते हुए लिखा कि 'सनातन हिन्दू धर्म में कुमारी कन्याओं का पूजन एवं सत्कार आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है।'
विज्ञापन
इसी का पालन करते हुए शुक्रवार सुबह सीएम ने अपने निवास पर कन्याओं को भोजन कराया और उन्हें दान-दक्षिण देकर विदा किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रत्येक शारदीय नवरात्र भर गोरखनाथ मंदिर के सिर्फ एक कक्ष में एकांत में रहकर आदिशक्ति जगदंबा की साधना करने वाले योगी आदित्यनाथ ने इस बार ‘अजपा’ विधि से मां की आराधना कर रहे हैं।
पढ़ें- क्या है अजपा विधि?
अमर उजाला से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने इस विधि का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री के अनुसार, 'अजपा' विधि में अपने ईष्ट (देवता) का ध्यान करते हुए उसे श्वांस से जोड़ लेते हैं तो अलग से साधना की जरूरत नहीं रहती। व्यक्ति काम भी करता रहता है और साधना भी होती रहती है।
प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के नाते इस बार उन्हें नौ दिनों तक एकांत में रहने की सहूलियत नहीं मिल सकती थी, इसी का ध्यान रखते हुए उन्होंने इस विधि से सत्ता और साधना के बीच संतुलन बनाए रखा।