{"_id":"6b000a6599193a0492062d82","slug":"cm-yogi-cancels-all-his-programmes-after-his-mother-death-travels-directly-to-uttarakhand-from-lucknow-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मां के निधन के बाद सीएम योगी के सभी कार्यक्रम रद्द, पैतृक गांव के लिए रवाना हुए,अंतिम संस्कार कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मां के निधन के बाद सीएम योगी के सभी कार्यक्रम रद्द, पैतृक गांव के लिए रवाना हुए,अंतिम संस्कार कल
Fri, 20 Nov 2026 02:23 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:23 PM IST
सार
मां सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वह अब गोंडा नहीं जाएंगे और गोरखपुर से सीधे उत्तराखंड रवाना होकर मां के अंतिम दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
मां के निधन के बाद सीएम योगी के सभी कार्यक्रम रद्द
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अब गोंडा नहीं जाएंगे। वह गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते सीधे उत्तराखंड अपने पैतृतक आवास के लिए रवाना हो गए। जहां अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर किया जाएगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
मां के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पहले उनका गोंडा जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अब वह वहां नहीं जाएंगे।