फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi can extend there cabinet

कैबिनेट विस्तार की अटकलें, बनाए जा सकते हैं आधा दर्जन नए मंत्री

Sat, 27 Oct 2018 04:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 27 Oct 2018 04:55 AM IST
विज्ञापन
cm yogi can extend there cabinet
सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रदेश मंत्रिमंडल में एक बार फिर फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं। राजधानी में 29 अक्तूबर को संगठन व सरकार की महत्वपूर्ण बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर लग सकती है। लोकसभा चुनाव से पहले इस विस्तार के जरिये क्षेत्रीय व जातीय संतुलन साधने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बने डेढ़ वर्ष से ज्यादा हो गया है। इस दौरान मंत्रिमंडल में न तो फेरबदल किया गया, न ही विस्तार। मंत्रिमंडल में सीएम योगी के अलावा दो उपमुख्यमंत्री समेत 24 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 13 राज्यमंत्री हैं।
विज्ञापन


इस तरह मंत्रियों की कुल संख्या 47 है। मंत्रिमंडल में 13 स्थान अभी खाली हैं। ऐसी चर्चा है कि आधा दर्जन नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। पश्चिमी यूपी से एक गुर्जर, एक जाटव और एक अति पिछड़े को मंत्री बनाया जा सकता है। यह पहला मौका है जब किसी गुर्जर या जाटव का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं है। पश्चिमी यूपी से किसी अति पिछड़े को भी मौका नहीं मिला है। पूर्वांचल से किसी ब्राह्मण चेहरे के साथ ही पिछड़ों, अति पिछड़ों की नुमाइंदगी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मौजूदा मंत्रियों का कद बढ़ाया जा सकता है तो कुछ के विभाग भी बदले जा सकते हैं। अमित शाह की अध्यक्षता में तीन दिन पहले हुई बैठक में कुछ मंत्रियों के कामकाज पर सवाल उठाए गए थे। उनके विभागों में बदलाव की अटकलें हैं। ऐसी संभावना है कि अभी किसी मंत्री को हटाया नहीं जाएगा। राज्यमंत्री स्तर के एक-दो मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया जा सकता है जबकि स्वतंत्र प्रभार के दो-तीन मंत्री प्रमोट करके काबीना मंत्री बनाए जा सकते हैं।  
 
अपना दल से आशीष दावेदार
अपना दल के अध्यक्ष व एमएलसी आशीष पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है। उनकी पत्नी अनुप्रिया पटेल केंद्र में राज्यमंत्री हैं। अभी अपना दल से केवल एक मंत्री है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को और प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना नहीं है। यदि ओमप्रकाश राजभर का रुख ठीक रहा तो उन्हें कोई अच्छा विभाग दिया जा सकता है।

 
भाजपा के तीन महामंत्री दावेदार
मंत्री पद के लिए भाजपा के तीन महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक व अशोक कटारिया को दावेदार माना जा रहा है। एमएलसी यशवंत सिंह, फैजाबाद के विधायक रामचंद्र यादव, बुलंदशहर के विधायक वीरेंद्र सिरोही समेत कई अन्य नामों को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह को भी मंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed