{"_id":"5ed88a1d8ebc3e905528eba3","slug":"cm-yogi-authorised-state-health-department-to-use-his-govt-aircraft-for-bringing-health-equipments","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य विभाग को दिया सरकारी प्लेन, ट्रूनेट मशीनों की दूसरी खेप लेने के लिए जल्द जाएगा गोवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने स्वास्थ्य विभाग को दिया सरकारी प्लेन, ट्रूनेट मशीनों की दूसरी खेप लेने के लिए जल्द जाएगा गोवा
Thu, 04 Jun 2020 11:15 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
गोवा रवाना होगा सीएम योगी का सरकारी प्लेन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कोरोना से जारी जंग में जांच की सुविधा को तेज करने के लिए ट्रूनेट मशीनों की दूसरी खेप लेने के लिए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी प्लेन गोवा जाएगा। जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों को मंगाने के लिए मुख्यमंत्री ने अपना सरकारी स्टेट प्लेन स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है।
विज्ञापन
ट्रूनेट मशीनें कोरोना की जांच के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने फौरन यह मशीनें प्रदेश में लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार के अनुसार ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य उपकरणों को लाने के लिए स्टेट प्लेन की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
ट्रूनेट मशीनों की जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री इससे पहले 1 जून 2020 को भी स्टेट प्लेन गोवा भेज चुके हैं। जहां से 21 मशीनें प्रदेश में आई थीं। ये मशीनें इमरजेंसी में काफी सहायक साबित हो रही हैं। इनके जरिए एक से डेढ़ घंटे में कोविड-19 की जांच रिपोर्ट आ जाती है।
विज्ञापन
सीएम की मंशा प्रदेश के सभी जिलों को एक-एक ट्रूनेट मशीनें देने की है। जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा सके। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण जब ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था, उस समय देश के दूसरे राज्य से कोरोना की जांच किट प्रदेश में लाना एक बड़ी समस्या बन गई थी।
तब भी मुख्यमंत्री ने सात अप्रैल को अपना सरकारी प्लेन बंगलूरू भेजा था और वहां से 150 ए स्टार फॉर्टिट्यूड किट-2.0 मंगवाई थी।