{"_id":"5b780c8a42c79246633fcc35","slug":"cm-yogi-announces-15-crore-rupees-to-help-flood-hit-karala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित केरल के लिए मुख्यमंत्री योगी ने 15 करोड़ की सहायता देने का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित केरल के लिए मुख्यमंत्री योगी ने 15 करोड़ की सहायता देने का किया ऐलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 18 Aug 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित केरल की जनता के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए 15 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता करने का ऐलान किया है साथ ही उन्होंने राहत सामग्री व औषधियां भेजने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
आपको बता दें की राज्य की भीषण बाढ़ में लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 180 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
घोषित की गई आर्थिक मदद केरल राज्य के मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजी जाएगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश की जनता केरलवासियों के साथ है।