Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी-मायावती समेत नेताओं ने दी बधाई, पार्टी मुख्यालय में जुटी समर्थकों की भीड़
Akhilesh Yadav Birthday: सपा मुखिया लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। उन्हें बधाई देने के लिए भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ पहुंची। सुबह-सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी मंगलवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। सुबह से लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
अपने जन्मदिन के मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। वहां पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक उन्हें बधाई देने के लिए मौजूद रहे। अखिलेश के आते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
#WATCH | Lucknow: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav reaches party headquarters.
विज्ञापन विज्ञापन
A large number of Samajwadi Party supporters have gathered outside the office to celebrate party chief Akhilesh Yadav's birthday. pic.twitter.com/iaLinn7Qqc — ANI (@ANI) July 1, 2025
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2025
समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2025
PDA की बुलंद आवाज़ @yadavakhilesh भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 1, 2025
आप स्वस्थ रहें, खुश रहें - हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं।
सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मा. सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 1, 2025
भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों।@yadavakhilesh
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व मुख्यमंत्री,मा०सांसद आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) July 1, 2025
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।@yadavakhilesh pic.twitter.com/qbji4wWXHf