फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityantah speaks in Aam mahotsav in Lucknow.

UP: आम महोत्सव में बोले सीएम योगी- दुनिया के बाजार में यूपी का आम छा जाए, ऐसे प्रयास करें, सरकार आपके साथ

Fri, 12 Jul 2024 07:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 12 Jul 2024 07:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम पिछले 7-8 वर्षों से आम महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। हम प्रदेश के आम को दुनिया के बाजारों में पहुंचा सकें इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityantah speaks in Aam mahotsav in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश में अग्रणी है लेकिन हमें बढ़ती हुई आबादी के अनुरूप क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों को बनाए रखने के लिए लगातार काम करना होगा। दुनिया के बाजार में उत्तर प्रदेश का आम छा जाए इसके लिए हमें इस प्रकार के महोत्सव के माध्यम से जो जानकारी मिले, उसको अपने यहां शुरू करना होगा। डबल इंजन की सरकार इसके लिए आपकी हर स्तर पर मदद करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 वर्षों से प्रदेश सरकार आम महोत्सव आयोजित कर रही है। इस आयोजन में सरकार अपने प्रगतिशील किसानों और बागवानों को सम्मानित करती है। प्रदेश में पैदा हो रहे आम को हम न केवल देश में बल्कि दुनिया के बाजार में पहुंचा सकें इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। लखनऊ समेत देश-दुनिया में आम महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम की यहां से निर्यात करने की संभावनाएं बन सकती हैं और किन-किन देशों के लिए बन सकती है, हमें उन देशों तक अपनी पहुंच को बनाना ही पड़ेगा। यूपी इस साल जापान और मलेशिया को 40 टन आम निर्यात करेगा। 160 वर्ष के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि लखनऊ का दशहरी अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है। यहां दशहरी का दाम 60 से 100 रुपए के बीच है लेकिन यही दशहरी अमेरिका में 900 रुपए किलो बिक रहा है। यानी हम ड्यूटी टैक्स, कार्गो और एयर फेयर का दाम भी जोड़ लें तो एक किलो आम अमेरिका भेजने की लागत 250-300 रुपए होगी। तब भी एक किसान व बागवान को एक किलो आम पर 600 रुपए की बचत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि हमारी सामान्य भाषा में जिस फल का नाम आम होता है। वह फल हर नागरिक की पहुंच में है। वह आम है इसीलिए सबके लिए सुलभ और सरल भी है। सबके लिए उपयोगी भी है। जो आम होगा, वही राजा भी होगा और इसीलिए फलों के राजा के रूप में आम को हम सबने महत्व दिया है।

मुख्यमंत्री योगी ने आम महोत्सव का शुभारंभ किया और विभिन्न आम के बारे में जानकारी ली। आम महोत्सव में यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत कई राज्यों के आम के किसान आए हैं। कार्यक्रम में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डा. देवेश चतुर्वेदी, भारत बायोटेक के चेयरपर्सन पद्भूषण डॉ. कृष्णा एल्ला आदि उपस्थित थे।

लखनऊ-बनारस समेत चार पैक हाउस बने

CM Yogi Adityantah speaks in Aam mahotsav in Lucknow.
आम उत्पादकों को सम्मानित करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

सीएम ने कहा कि प्रदेश के बागवान केवल 3:15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 58 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन करते हैं। देश के कुल आम उत्पादन का 25 से 30 प्रतिशत आम अकेले यूपी में होता है। पिछले वर्ष उद्यान विभाग की टीम मास्को गई थी। इसमें लखनऊ और अमरोहा के किसान गए थे। वहां पर टीम ने आम महोत्सव का आयोजन किया था, जिसमें किसानों को आर्डर भी मिला था। हम केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के किसानों के लिए सहारनपुर, अमरोहा, लखनऊ और वाराणसी में चार पैक हाउस बनाए हैं। हमें दुनिया के बाजार में छा जाना है।

सीएम ने इन लोगों को किया सम्मानित
लखनऊ से किसान उपेंद्र कुमार सिंह, बाराबंकी से लाल जी वर्मा, अजय सिंह प्रतापगढ़ से, संजय कुमार सिंह वाराणसी से, कृष्ण पाल सिंह बहराइच से, लखनऊ से आशीष कुमार द्विवेदी, करुण गुरेजा सहारनपुर से, केदार नाथ त्यागी बुलंदशहर, गोरखपुर से भगवान दास, खलीक उजवा बुलंदशहर से, अनीता सती लखनऊ से, राम नारायण सिंह लखनऊ से, कलीमुद्दीन अमरोहा से, ईशान सैनी अमरोहा से, डा. कृष्णा एल्ला भारत बायोटेक के चेयरपर्सन को सीएम ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

किसानों का सहयोग करना है, पैसा नहीं कमाना
भारत बायोटेक के चेयरपर्सन पद्मभूषण डा. कृष्णा एल्ला ने कहा कि कोवैक्सिन पैसा कमाने के लिए नहीं देश के लिए बनाई थी। हम वेटनरी वैक्सीन पर भी काम कर रहे हैं जो जल्द आएगी। किसान सबसे बड़ा एंटरप्रेन्योर है, वह काफी रिस्क लेता है। यूएस में आम की काफी बड़ी बाजार है। किसान इसकी क्वालिटी बढ़ाएं। हमारे यहां बहुत कुछ ऐसा है कि हम उसे निर्यात कर सकते हैं। मुझे पैसा नहीं कमाना है, किसानों का सहयोग करना है।

इंटीग्रेटेड टेस्टिंग पार्क की स्थापना जल्द
कार्यक्रम में उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास सरकार कर रही है। सीएम बोले हैं, मंत्री जी को यूक्रेन भेजना है। हमारा आम पिछले साल मास्को गया है। विदेशों जैसी गुणवत्ता हमारी उपज में हो। इसके लिए काम कर रहे हैं। जेवर के पास इंटीग्रेटेड टेस्टिंग पार्क की स्थापना जल्द होगी। जो काफी उपयोगी होगा। वहीं मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यूपी कृषि के लिए प्रदेश नहीं देश में पावर हाउस है। लखनऊ से दशहरी अमेरिका भेजा गया है। वहां 900 रुपए किलो बिका है। एक्सपोर्ट के लिए अच्छी क्वालिटी के उत्पाद की जरूरत है।

मुख्यमंत्री योगी को भेंट किया एग्जॉटिक आम

CM Yogi Adityantah speaks in Aam mahotsav in Lucknow.
एग्जॉटिक आम भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते नेशनल अवॉर्ड विनर एस सी शुक्ला एवं उमा शुक्ला - फोटो : amar ujala
अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय महोत्सव में एस सी शुक्ला द्वारा 250 प्रजातियों के देसी विदेशी आमों को प्रदर्शित किया गया है जो एक आम उत्पादक द्वारा उत्तर प्रदेश में अब तक का एक रिकॉर्ड है। उन्हें इस महोत्सव में सर्वाधिक आम प्रदर्शनकर्ता घोषित किया गया है।

पिछले कई वर्षों से उन्हें यह उपाधि प्राप्त है। उन्हें अब तक का सर्वश्रेष्ठ आम प्रदर्शन कर्ता, सर्वाधिक रंगीन प्रजातियों के आम उत्पादक और उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ आम उत्पादक के लिए मुख्यमंत्री सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें गुजरात, हरियाणा दिल्ली और उड़ीसा सरकार भी सम्मानित कर चुकी है। शुक्ला द्वारा हर्टी टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 350 प्रजातियों के आमों का एक आम उद्यान भी शहर में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed