{"_id":"633120b8d061476ae864e386","slug":"cm-yogi-adityanath-wishes-to-uttar-pradesh-on-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratri 2022: मुख्यमंत्री योगी ने दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, कोरोना से बचाव की भी अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri 2022: मुख्यमंत्री योगी ने दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, कोरोना से बचाव की भी अपील की
Mon, 26 Sep 2022 09:17 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Sep 2022 09:17 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को नवरात्रि की बधाई देते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां बरतते हुए कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी सावधानियां बरतते हुए नवरात्रि व दुर्गा पूजा के अवसर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनके अनंत रूप हैं, लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति संपूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं।
विज्ञापन
मां भगवती भक्तों और साधकों में अपनी ही शक्ति का संचार करते हुए, करुणा एवं परोपकार के द्वारा संसार के प्राणियों का हित करती हैं। मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी नवरात्रि के आगमन पर प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।
विज्ञापन