{"_id":"66ab76d35c1bd7dc5d0a2323","slug":"cm-yogi-adityanath-wishes-swapnil-kusale-for-winning-medal-in-peris-olympics-2024-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुख्यमंत्री योगी ने निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को दी बधाई, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को दी बधाई, कही ये बातें
Thu, 01 Aug 2024 05:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:21 PM IST
सार
पेरिस ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय अथक परिश्रम और असाधारण खेल कौशल का प्रतिफल है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक-2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले प्रख्यात निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
उन्होंने इस जीत को वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित करने वाले बताया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए स्वप्निल कुसाले को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि यह ऐतिहासिक विजय आपके अथक परिश्रम और असाधारण खेल कौशल का प्रतिफल है। यह जीत देश के असंख्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
पेरिस ओलंपिक-2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित करने वाले प्रख्यात निशानेबाज स्वप्निल कुसाले जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
विज्ञापन विज्ञापन
यह ऐतिहासिक विजय आपके अथक परिश्रम और असाधारण खेल कौशल का प्रतिफल है।
यह…— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 1, 2024