{"_id":"66b1ecdff1c63714790ccac8","slug":"cm-yogi-adityanath-wishes-people-on-president-honoured-with-fizi-s-biggest-honour-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने देशवासियों को दी बधाई: बोले- राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित होना गौरव का क्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने देशवासियों को दी बधाई: बोले- राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित होना गौरव का क्षण
Tue, 06 Aug 2024 02:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित किए जाने पर देशवासियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान फिजी के राष्ट्रपति ने प्रदान किया। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिनंदन जताते हुए देशवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है सम्मान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है, जो विश्व में शांति, सहयोग व सद्भावना के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। माननीय राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन और देश वासियों को बधाई!
विज्ञापन