{"_id":"66b501fd233f1ca6e20ba819","slug":"cm-yogi-adityanath-wishes-hockey-team-for-winning-gold-medal-in-hockey-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल जीतने पर सीएम योगी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paris Olympics 2024: लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल जीतने पर सीएम योगी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई
Fri, 09 Aug 2024 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:12 AM IST
सार
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक मेडल जीता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। सीएम योगी ने भारतीय टीम को चैंपियन करार देते हुए कहा कि पूरे भारत को आप पर गर्व है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर @TheHockeyIndia को मेंशन करते हुए लिखा, "जय हो। पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई टीम इंडिया। आप हमारे चैंपियन हैं। भारत को आप पर गर्व है।"
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक मेडल जीता है। इससे पूर्व भारतीय हॉकी टीम ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
विज्ञापन