फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath will stay in Ayoddhya on polling day for bypoll.

Ayodhya: उप चुनाव में मतदान के दिन अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे अधिकारी

Tue, 19 Nov 2024 07:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Nov 2024 07:03 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसे लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will stay in Ayoddhya on polling day for bypoll.
चुनाव के लिए अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को जब मतदान हो रहा होगा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे। वे यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन का अभी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। इसके मंगलवार को आने की संभावना है। इस बार उनका अयोध्या दौरा मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय परंपरा के सुग्रीव किला में श्रीराजगोपुरम के अनावरण महोत्सव में शामिल होने के लिए हो रहा है। इसकी शुरुआत 16 नवंबर से हो गई है। महोत्सव के दौरान पिछले तीन दिनों से मंदिर में स्थापित दक्षिण भारतीय शैली की अलग-अलग मूर्तियों का पूजन किया जा रहा है। साथ ही ग्रंथों का परायण भी हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - झांसी अग्निकांड पर डिप्टी सीएम ने अफसरों के साथ की बैठक, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच हिंसा: आरोपियों के घर बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट की राहत, सरकार ने दाखिल किया जवाब; पढ़ें पूरा मामला


सुग्रीव किला के अधिकारी अनंत पद्मनाभाचार्य ने बताया कि 20 नवंबर को इस अनुष्ठान की पूर्णाहूति होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराजगोपुरम का अनावरण करेंगे। इस मौके पर सुग्रीव किलाधीश स्वामी विश्वेश प्रपन्नाचार्य महाराज और श्रीमद परमहंस श्रीरंगम भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव में रामनगरी के प्रमुख धर्माचार्य भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसी कड़ी में सीएम योगी रामजन्मभूमि में रामलला के दर्शन करने के साथ हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला के दरबार में भी माथा टेकेंगे। मुख्यमंत्री की ओर से राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण भी किया जा सकता है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सीएम अयोध्या के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed