{"_id":"6396b167e5c67125be6296ba","slug":"cm-yogi-adityanath-will-start-campaigning-for-nikay-chunav-from-december-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: बड़े निकाय वाले शहरों को 13 के बाद मथेंगे मुख्यमंत्री योगी, रोड शो और बड़ी सभाएं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: बड़े निकाय वाले शहरों को 13 के बाद मथेंगे मुख्यमंत्री योगी, रोड शो और बड़ी सभाएं करेंगे
Mon, 12 Dec 2022 11:37 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:37 AM IST
सार
Uttar Pradesh Nikay Chunav 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव को लेकर अब तक की सभी तैयारियों की जानकारी ली। वह 13 दिसंबर से प्रचार शुरू करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगे। निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश संगठन ने प्रचार का जो कार्यक्रम तैयार किया है, उसके मुताबिक मुख्यमंत्री 13 दिसंबर के बाद सभी नगर निगमों के अलावा बड़े निकाय वाले शहरों को मथेंगे। वह रोड शो के साथ ही बड़ी सभाएं भी करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने रविवार अपने सरकारी आवास पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के स्तर पर निकाय चुनाव को लेकर की गई अब तक की तैयारियों की उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाने की तैयारी में कांग्रेस, 26 जनवरी से शुरू होगा 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विरोध के बीच राज्यकर के छापे जारी, छठे दिन पकड़ी गई 19 करोड़ की जीएसटी चोरी
बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री का अंतिम प्रबुद्ध सम्मेलन 13 दिसंबर को मथुरा में है। इसके बाद योगी निकाय चुनाव प्रचार में उतरेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा अन्य शहरों में चुनाव प्रचार की कमान दोनों उप मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी संभालेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने खतौली विधानसभा व मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों की जानकारी भी ली।