{"_id":"639626be1e6fd74e8b765f8d","slug":"up-news-state-tax-raids-continue-amid-protests-gst-theft-of-19-crores-caught-on-sixth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : विरोध के बीच राज्यकर के छापे जारी, छठे दिन पकड़ी गई 19 करोड़ की जीएसटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : विरोध के बीच राज्यकर के छापे जारी, छठे दिन पकड़ी गई 19 करोड़ की जीएसटी चोरी
Mon, 12 Dec 2022 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Dec 2022 12:21 AM IST
सार
छापे की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने प्रदेश भर में कड़ा विरोध जताया है। विभाग के उच्च पदस्थ सूत्र का कहना है कि राजस्व चोरी के खिलाफ यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश पर की जा रही है। इसलिए यह अभियान तभी बंद होगा, जब मुख्यमंत्री का निर्देश मिलेगा।
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यकर विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के खिलाफ प्रदेश भर में व्यापारियों के भारी विरोध के बावजूद व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारने की कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। अधिकारियों ने छठे दिन छापों में जहां 19.05 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी, वहीं तमाम व्यापारियों से 1.37 करोड़ रुपये जुर्माना भी जमा कराया। छठे दिन माल आदि की जब्ती नहीं की गई।
विज्ञापन
मालूम रहे कि राज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस. के निर्देश पर जीएसटी चोरी के खिलाफ अभियान चल रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान के छठे दिन भी सभी 71 जिलों में कई कारोबारियों के यहां छापा पड़ा और उनके लेनदेन की जांच की गई। 248 टीमों द्वारा एक साथ की गई कार्रवाई में बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़ी जा रही है। इसी कड़ी में छठे दिन भी 180 से अधिक व्यापारियों के यहां छापा डाल कर जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही बंद होंगे छापे
उधर, छापे की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने प्रदेश भर में कड़ा विरोध जताया है। इसके बावजूद राज्यकर विभाग ने आगे भी अभियान जारी रखने का फैसला किया है। विभाग के उच्च पदस्थ सूत्र का कहना है कि राजस्व चोरी के खिलाफ यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देश पर की जा रही है। इसलिए यह अभियान तभी बंद होगा, जब मुख्यमंत्री का निर्देश मिलेगा।
विज्ञापन