फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath To Launch Portal For Pension And Gratuity Today In UP News in Hindi

लखनऊ : पेंशन और ग्रेच्युटी के लिए आज पोर्टल शुरू करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अब समय से होगा भुगतान

Sun, 01 May 2022 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 May 2022 12:59 AM IST
सार

यह पेंशन पोर्टल वित्त विभाग ने तैयार किया है। इसमें रिटायरमेंट के छह माह पहले से ही कर्मचारी के आवेदन के साथ ही पेंशन आदि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और तीन माह शेष रहने तक पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान के आदेश जारी हो जाएंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath To Launch Portal For Pension And Gratuity Today In UP News in Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन व ग्रेच्युटी का समय से भुगतान करने के लिए बनाए गए पोर्टल का शुभारंभ लोक भवन में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यह पेंशन पोर्टल वित्त विभाग ने तैयार किया है। इसमें रिटायरमेंट के छह माह पहले से ही कर्मचारी के आवेदन के साथ ही पेंशन आदि की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और तीन माह शेष रहने तक पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान के आदेश जारी हो जाएंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अब तक लागू व्यवस्था में पेंशनर को ही सारे अभिलेख जुटाने पड़ते थे और भागदौड़ करनी पड़ती थी। पेंशनर के पेंशन प्रपत्र और सेवा संबंधी अभिलेख डाक द्वारा पीपीओ निर्गत करने वाले प्राधिकारी को भेजे जाते थे। इसमें काफी समय लगता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई कमी मिलने पर उसे वापस डाक द्वारा संबंधित कार्यालय को भेजा जाता था और वहां से त्रुटि का निराकरण होने के बाद फिर से उक्त अभिलेख पीपीओ निर्गतकर्ता को भेजे जाते थे। इस व्यवस्था में पारदर्शिता का अभाव था। 


शासन स्तर से समय से पेंशन प्रकरणों का निस्तारण करने आदेश थे, लेकिन व्यवहार में लोगों को बहुत दिक्कतें होती थीं। अब उन्होंने भटकना पड़ेगा। क्योंकि यह दावा किया जा रहा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद सेवानिवृत्त होने पर आसानी से पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed