फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM yogi adityanath visits SGPGI Lucknow.

लखनऊ: कोरोना से ठीक होने के बाद पीजीआई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एक घंटे तक रुके

Thu, 13 May 2021 12:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 May 2021 12:43 PM IST
सार

अभी 30 अप्रैल को कोरोना से मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से सक्रिय हो गए हैं। वह अस्पतालों का और अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM yogi adityanath visits SGPGI Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम करीब 8:20 बजे एसजीपीजीआई पहुंचे। यहां वह करीब एक घंटे तक रहे। इसके बाद लौट गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस को मात देने के बाद पहली बार एसजीपीजीआई पहुंचे थे। वह सीधे मुख्य परिसर पहुंचे। यहां संस्थान प्रशासन ने उनकी अगुवाई की। मुख्यमंत्री योगी इसके बाद रेडियोलोजी ब्लॉक गए।

विज्ञापन


बता दें कि अभी 30 अप्रैल को कोरोना से मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से सक्रिय हो गए हैं। वह अस्पतालों का और अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में एसजीपीजीआई प्रशासन ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

इसके पहले उन्होंने बुधवार को दिन में अफसरों के साथ कोरोना की स्थिति पर समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कोरोना से प्रदेश में हो रही मौतों पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण होने वाली हर मृत्यु दुखद है। सरकार इसके नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश की नदियों में पाए जा रहे शवों पर कहा कि अंतिम संस्कार की क्रिया मृतक की धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप सम्मानित तरह से की जानी चाहिए। शवों का इस तरह नदियों में प्रवाहित करना पर्यावरण के अनुकूल नहीं है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि इस संबंध में धर्मगुरुओं से संवाद किया जाए, लोगों को जागरुक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता की जा रही है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी प्रदेशवासियों के जीवन और जीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमण दर लगातार कम होती जा रही है जबकि रिकवरी दर हर दिन बेहतर हो रही है। विगत 24 घंटों में प्रदेश में 18,125 नए कोविड केस की पुष्टि हुई है, जबकि इसी अवधि में 26,712 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed