{"_id":"64a64210c78cd55843009f05","slug":"cm-yogi-adityanath-to-give-joining-letters-to-1148-policemen-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मुख्यमंत्री योगी बोले, यूपी में सड़कों पर नमाज अब बीती बात, धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर भी हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मुख्यमंत्री योगी बोले, यूपी में सड़कों पर नमाज अब बीती बात, धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर भी हटे
Thu, 06 Jul 2023 01:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:42 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अब सड़कों पर नमाज नहीं होती है। आवागमन होता है। प्रदेश में अब कानून का राज स्थापित हो चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत को पूरी दुनिया में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। पहले यूपी को कठिनाई वाला प्रदेश माना जाता था। आज यूपी के प्रति लोगों की धारणा बदली है। ये ग्रोथ इंजन बनकर सामने आया है। प्रदेश में अब दंगे नहीं होते हैं। संगठित अपराध समाप्त हो चुका है। आतंकी घटनाएं नहीं होती हैं। धर्म स्थल से शांतिपूर्ण तरीके से लाउडस्पीकर हट गए। अब सड़क पर नमाज या हनुमान चालीसा नहीं होती केवल आवागमन होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को लोकभवन में पुलिस विभाग में नवचयनित कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पहले पर्व दहशत का सबब थे कि न जाने क्या हो जाएगा। यूपी की कानून व्यवस्था अब सबके लिए नजीर बन चुकी है। उन्होंने कहा कि लिपिक संवर्ग में बड़ी संख्या में महिलाओं का आना अच्छा संकेत है। इस संवर्ग में महिलाओं की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान पूरे देश में चल रहा है। पुलिस विभाग में 22000 महिलाओं को छह वर्ष में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मनी लॉन्ड्रिंग : सराफा कारोबारियों को रखने होंगे नोडल अधिकारी, संदिग्ध लेनदेन की केंद्रीय एजेंसी को देंगे खबर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूर्व IAS रामविलास यादव की 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच, विजिलेंस ने किया था गिरफ्तार, ED एक्शन में
उन्होंने बताया कि 2017 में पुलिस भर्ती पर अदालतों ने रोक लगा रखी थी। भाजपा सरकार अब तक 5.50 लाख सरकारी नौकरियां दे चुकी है, किसी भी नियुक्ति पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगा सकता है। आज जिन 35 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र दिए, उनके चेहरे की चमक बता रही कि उनका चयन मेहनत के बल पर हुआ है। पांच साल बाद 36 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिलना परिवर्तन को दर्शाता है। आज यूपी में सुरक्षा का माहौल है। इसे बरकरार रखना है।