फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath speech on inaugration of Abhyudaya.

कोचिंग नहीं, जीवन निर्माण का पथ-प्रदर्शक है 'अभ्युदय': मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 15 Feb 2021 04:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Feb 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath speech on inaugration of Abhyudaya.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रदेश के युवा सपने देखें। इन सपनों को साकार करने के लिए कदम बढ़ाएं। सपना चाहे सिविल सेवा हो या नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का, सरकार सबके लिए बेहतरीन कोचिंग देगी। अब प्रदेश का एक भी युवा, स्तरीय गाइडेंस के अभाव में सफलता से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 'अभ्युदय' महज एक कोचिंग नहीं, बल्कि जीवन निर्माण का पथ-प्रदर्शक है। युवा पूरे मन से अपनी हौसलों की उड़ान भरें, सफलता के हर संसाधन सरकार मुहैया कराएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी सोमवार को अपने आवास पर आयोजित 'अभ्युदय टाउनहॉल' कार्यक्रम में सिविल सेवा, नीट, जेईई, सीडीएस और एनडीए जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए स्तरीय मार्गदर्शन दिलाने वाली अभिनव योजना 'अभ्युदय' के शुभारंभ के अवसर पर युवाओं से संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रारंभ में मंडल स्तर पर शुरू हो रही 'अभ्युदय कक्षाओं' को समय के साथ परिष्कृत करते हुए जिलों तक विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि अभ्युदय कक्षाओं में देश-दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फैकल्टी उपलब्ध होगी। आईएएस, आईपीएस, आईएफएस (वन सेवा), पीएसीएस जैसी सेवाओं के लिए सफल हो चुके वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। सिविल सेवा, नीट, जेईई, बैंकिंग, एनडीए, सीडीएस आदि के क्षेत्र में प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शिक्षक भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्युदय योजना को लेकर सप्ताह भर से कम समय में 50 लाख से अधिक युवाओं द्वारा दिखाए गए उत्साह को मुख्यमंत्री ने योजना की सुखद शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत 50 लाख युवाओं ने पंजीयन कराया है, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर करीब 50 हजार का चयन ऑफलाइन कक्षाओं के लिए हुआ है।


यह कक्षाएं बसंत पंचमी से सभी 18 मण्डलों पर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी जबकि शेष प्रतियोगी छात्र ऑनलाइन पोर्टल पर वर्चुअल कक्षाओं का लाभ उठा सकेंगे। ऑनलाइन पोर्टल पर वीडियो लेक्चर, स्टडी मैटेरियल और जिज्ञासा समाधान की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed