फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath shared an anecdote with his father

योगी ने किया खुलासा: सीएम बनने के बाद चीनी मील में हुई थी पिता से अंतिम मुलाकात, नहीं जा सका अंतिम संस्कार में

Tue, 01 Aug 2023 12:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 01 Aug 2023 12:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपने पिता से आखिरी मुलाकात नजीमाबाद में एक चीनी मिल के उद्घघाटन समारोह की सभा में हुई थी। बतौर मुख्यमंत्री उनके परिवार का कोई भी सदस्य मिलने कभी नहीं आया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath shared an anecdote with his father
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपने पिता से आखिरी मुलाकात नजीमाबाद में एक चीनी मिल के उद्घघाटन समारोह की सभा में हुई थी। बतौर मुख्यमंत्री उनके परिवार का कोई भी सदस्य मिलने कभी नहीं आया। यह खुलासा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक न्यूज एजेंसी के दिए साक्षात्कार में किया।

विज्ञापन


पिता से आखिरी मुलाकात के सवाल पर योगी ने कहा कि उनकी पिता से कई सालों से मुलाकात नहीं हुई थी। सीएम बनने के बाद वह नजीमाबाद में एक चीनी मिल के उद्घाटन समारोह में गए थे। मंच से भाषण दे रहे थे, उसी दौरान भीड़ में उनकी नजर पिता पर गई। सभा समाप्त होने के बाद उन्होंने सहयोगियों से पिता को बुलाने के लिए कहा। वहीं उनकी पिता से आखिरी मुलाकात थी। 
विज्ञापन


योगी ने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान उनके पिता का निधन हुआ था, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। परिवार के बंधन पर योगी ने कहा कि कोई बंधन नहीं हैं। वह मनुष्य पहले हैं उसके बाद योगी है। एक योगी के रूप समाज के प्रति जो मेरे कर्तव्य है उनका निर्वहन करूं, धर्म को सेवा का माध्यम बनाऊं इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति में ड्रेस कोड नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में कोई ड्रेस कोड नहीं हैं। भगवा वस्त्र पर योगी ने कहा कि वेषभूषा इसलिए है कि लोगों की दृष्टि में हमेशा बने रहें। हमारे विचलन में लोग उंगली भी उठा सकें और विपरीत परिस्थिति में साथ भी खड़े हो सकें। इसलिए इस प्रकार की वेषभूषा को चुनौती के रूप लिया जाता है। यह एक दृष्टि भी देती है साथ ही व्यक्ति को पतन के गर्त से बचाने के लिए सचेत करती है।


देश संविधान से चलेगा, मत और मजहब से नहीं
महाराष्ट्र विधानसभा में एक मुस्लिम विधायक की ओर से वंदे मातरम के विरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश संविधान से चलेगा मत मजहब से नहीं। उन्होंने कहा कि आपका मत आपके घर, आपकी मस्जिद तक होगा। सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नेशन फर्स्ट है, यदि देश में रहना है तो उसे राष्ट्र को सर्वोपरि मानना होगा, मतबज द्वितीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed