फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi adityanath says even if Maharashtra government supports migrant labors as stepmother they do not come back to up

महाराष्ट्र सरकार सौतेली मां बनकर भी सहारा देता तो वापस नहीं आते श्रमिक : सीएम योगी

Sun, 24 May 2020 10:33 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 24 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath says even if Maharashtra government supports migrant labors as stepmother they do not come back to up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, यदि महाराष्ट्र सरकार ने सौतेली मां बनकर भी सहारा दिया होता तो महाराष्ट्र से यूपी के लोगों को वापस नहीं आना पड़ता।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत के बयान पर तीखा पलटवार किया। लगातार चार ट्वीट करके महाराष्ट्र सरकार व शिवसेना-कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा -
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश खुले दिल से और प्रवासी भाई-बहनों के गृह प्रदेश में ही आजीविका के वादे के साथ, अपने सभी प्रवासी कामगारों, श्रमिक बंधुओं का स्वागत कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक भूखा बच्चा ही अपनी मां को ढूंढ़ता है। यदि महाराष्ट्र सरकार ने सौतेली मां बनकर भी सहारा दिया होता तो महाराष्ट्र को गढ़ने वाले हमारे उत्तर प्रदेश के निवासियों को वापस नहीं आना पड़ता। अपने घर पहुंच रहे सभी बहनों-भाइयों का प्रदेश में पूरा ख्याल रखा जाएगा। अपनी कर्मभूमि को छोड़ने के लिए मजबूर करने के बाद उनकी चिंता का नाटक मत कीजिए।


सभी श्रमिक, कामगार बंधु आश्वस्त हैं कि अब उनकी जन्मभूमि उनका हमेशा ख्याल रखेगी, शिवसेना और कांग्रेस आश्वस्त रहे। अपने खून-पसीने से महाराष्ट्र को सींचने वाले कामगारों को शिवसेना-कांग्रेस की सरकार से सिर्फ  छलावा ही मिला। लॉकडाउन में उनसे धोखा किया। उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और घर जाने को मजबूर किया। इस अमानवीय व्यवहार के लिए मानवता उद्धव ठाकरे को कभी माफ  नहीं करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed