{"_id":"66b0ea39f62f4da95709a765","slug":"cm-yogi-adityanath-s-two-days-visit-to-ayodhya-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, ये है पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, ये है पूरा कार्यक्रम
Mon, 05 Aug 2024 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Aug 2024 08:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 और 7 अगस्त को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। वह मंडलीय समीक्षा से पहले श्रीराम लला मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के अयोध्या दौरे पर मंगलवार को आ रहे हैं। सीएम छह व सात अगस्त को अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान उनका अयोध्या में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से मंगलवार को रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे, जिसके बाद वह हनुमानगढ़ी एवं श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
सात अगस्त को मुख्यमंत्री सरयू अतिथि गृह से ब्रह्मलीन परमहंस रामचन्द्र दास महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद दिगम्बर अखाड़ा में ब्रहमलीन परमहंस रामचन्द्र महाराज की मूर्ति का अनावरण एवं भण्डारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अयोध्या से अम्बेडकरनगर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन