{"_id":"62a48864a9142402f5593e4a","slug":"cm-yogi-adityanath-review-meeting-with-officers-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Violence in UP: मुख्यमंत्री योगी बोले, किसी को माहौल नहीं बिगाड़ने देंगे, निर्देश दिए- ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Violence in UP: मुख्यमंत्री योगी बोले, किसी को माहौल नहीं बिगाड़ने देंगे, निर्देश दिए- ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने
Sun, 12 Jun 2022 12:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:14 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों की बैठक बुलाई और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जुमे की नमाज के बाद बवाल करने वाले उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। सहारनपुर में दो उपद्रवियों के घर पर पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इससे आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक प्रदर्शन, पथराव, तोड़फोड़ में शामिल 304 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दो टूक कहा कि किसी को भी प्रदेश का माहौल बिगाड़ने नहीं देंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि उपद्रवियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने।
विज्ञापन
सीएम योगी ने शनिवार को मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों ने प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर में सामाजिक शांति-सौहार्द का माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जून को कानपुर में भी ऐसी ही कोशिश की गई थी। तब भी सतर्कता के निर्देश दिए गए थे, जिससे ज्यादातर जिलों में शांति बनी रही। यह शांति व्यवस्था स्थायी रहे, इसके लिए सतर्कता एवं सावधानी बरतनी होगी। साजिशकर्ताओं व अभियुक्तों की पहचान कर यथाशीघ्र गिरफ्तारी की जाए। रासुका अथवा गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाए। अगर किसी अपराधी की दोबारा किसी अराजक घटना में संलिप्तता पाई जाए तो चार्जशीट में इसका उल्लेख जरूर करें। उधर, सहारनपुर एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। ऐसे ही दो आरोपियों अब्दुल वकीर और मुजम्मिल को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया कि दोनों आरोपियों के मकान बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बनाए गए हैं। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण, नगर निगम की टीम ने जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उपद्रवियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई होगी।
कुत्सित उद्देश्यों के लिए किशोरों को ढाल बनाया... यह दुखद
सीएम योगी ने कहा कि यह दुखद है कि साजिशकर्ताओं ने अपने कुत्सित उद्देश्यों के लिए किशोरवय युवाओं का ढाल बनाया। ऐसे मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान करके उनकी कोशिशों को नाकाम किया जाए। ऐसी कार्रवाई की जाए जो असामाजिक सोच रखने वाले तत्वों के लिए नजीर बने और माहौल बिगाड़ने के बारे में कोई सोच भी न सके।
दोषियों से ही करें सार्वजनिक संपत्ति की वसूली
सीएम ने कहा कि सार्वजनिक और आम लोगों की संपत्ति को हुई क्षति की वसूली संबंधित दोषी व्यक्ति से ही कराई जाए। प्रयागराज में वसूली की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिन जिलों में आने वाले दिनों में माहौल बिगड़ने की आशंका हो वहां आवश्यकतानुसार धारा 144 लागू की जाए।