मुख्यमंत्री योगी सहित विपक्ष के नेताओं ने संत रविदास को किया याद, मायावती बोलीं- उनके बताए रास्ते पर चलें सरकारें
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विपक्ष के नेताओं ने संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन किया और लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्णा नगर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और संत को याद कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महान संत, अद्भुत समाज-सुधारक, अनुपमेय रचनाकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।
‘मन चंगा तो कठौती में गंगा' जैसे निर्मल दर्शन के माध्यम से समाज को आडंबरमुक्त एवं समरस बनाने की प्रेरणा देने वाले गुरु रविदास जी के विचार हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद हैं।
महान संत, अद्भुत समाज-सुधारक, अनुपमेय रचनाकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 27, 2021
‘मन चंगा तो कठौती में गंगा' जैसे निर्मल दर्शन के माध्यम से समाज को आडंबरमुक्त एवं समरस बनाने की प्रेरणा देने वाले गुरु रविदास जी के विचार हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद हैं।
वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि 'मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का अमर मानवतावादी संदेश देने वाले महान संतगुरु रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें शत्-शत् नमन व देश व दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयाईयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। संतगुरु ने अपना सारा जीवन आदमी को इन्सान बनाने के प्रयास में गुजारा।
उन्होंने आगे कहा कि बसपा की यूपी में चार बार बनी सरकार में संत गुरु रविदासजी के सपनों को साकार करने का भरसक प्रयास हुआ व उनके सम्मान में जो जनहित व जनकल्याण का काम यहां किया गया वह किसी से छिपा नहीं है। केन्द्र व राज्य सरकारें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का भला करें तो यह उचित होगा।
2. बीएसपी की यूपी में चार बार बनी सरकार में संतगुरु रविदासजी के सपनों को साकार करने का भरसक प्रयास हुआ व उनके सम्मान में जो जनहित व जनकल्याण का काम यहाँ किया गया वह किसी से छिपा नहीं है। केन्द्र व राज्य सरकारें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का भला करें तो यह उचित होगा। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) February 27, 2021