फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri.

Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर चरखा चलाकर योगी ने बापू को दी श्रद्धांजलि, खादी वस्त्रों से जुड़ने की अपील की

Sun, 02 Oct 2022 11:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Oct 2022 11:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने चर्खा चलाया और अपने लिए व वहां उपस्थित दो बालिकाओं के लिए खादी के वस्त्र खरीदे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri.
चरखा चलाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो अक्तूबर से अगले तीन माह तक केंद्र व प्रदेश सरकार ने खादी पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। इसे आवश्यकता पड़ने पर आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों से खादी के माध्यम से बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने चर्खा चलाया और अपने लिए व वहां उपस्थित दो बालिकाओं के लिए खादी के वस्त्र खरीदे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता ने हमें स्वदेशी, स्वच्छता और ग्राम स्वराज के मंत्र दिए। यही भारत के स्वावलंबन का आधार बने। भारत की आजादी की लड़ाई को स्वदेशी ने नई गति प्रदान की। आजाद भारत में बापू की प्रेरणा हम सबको नया मार्गदर्शन दे रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ग्राम स्वावलंबन के लिए जनधन खातों के माध्यम से वित्तीय समावेशन के साथ सभी व्यक्तियों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया। स्वच्छ भारत मिशन, स्वस्थ भारत के साथ नारी गरिमा की रक्षा का माध्यम भी बना है। प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया। इसका अर्थ है कि जो लोकल है, उसके लिए हम वोकल बनें। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मत्स्य मंत्री संजय निषाद, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

पूर्व पीएम शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शास्त्री भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed