{"_id":"610a2ff48ebc3ec35b78fe33","slug":"cm-yogi-adityanath-offers-prayer-in-shaktipeeth-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: शक्तिपीठ की आराधना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की गौसेवा, चुनाव पर भी चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: शक्तिपीठ की आराधना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की गौसेवा, चुनाव पर भी चर्चा की
Wed, 04 Aug 2021 01:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:47 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह चुनावी मोड में दिखे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
शक्तिपीठ में उपासना करने के बाद गौसेवा करते मुख्यमंत्री योगी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर देवीपाटन शक्तिपीठ में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह शक्तिपीठ की उपासना की और इसके बाद परिसर स्थित गौशाला गए। वहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की।
विज्ञापन
इससे पहले पूर्व रात्रि में मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर चर्चा की। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री तुलसीपुर से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम को पहुंचे। इससे पूर्व श्रावस्ती जिला के मुख्यालय भिनगा से लाइव प्रसारण के माध्यम से कलेक्ट्रेट एनआईसी सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों ने सीएम का संबोधन सुना। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में सभी अधिकारी कार्य करें। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर हर स्तर पर प्रयास किया कि जनहानि न होने पाए।