फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meets to high commissioner of Singapore.

CM Yogi Adityanath: सिंगापुर के उच्चायुक्त से मिले मुख्यमंत्री योगी, सिंगापुर होगा यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का फर्स्ट कंट्री पार्टनर

Wed, 15 Jun 2022 09:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jun 2022 09:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर सिंगापुर के उच्चायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश के निवेश और विकास पर चर्चा की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meets to high commissioner of Singapore.
सिंगापुर के उच्चायुक्त के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंगापुर ने उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का फर्स्ट कंट्री पार्टनर बनने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को मुलाकात के दौरान भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त सिमोन वांग ने इस आशय का प्रस्ताव रखा, जिस पर सीएम ने भी खुशी जताई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान सिंगापुर व उत्तर प्रदेश के बीच संबंधों को और बेहतर करने के बारे में विमर्श किया गया। वांग ने बताया कि सिंगापुर की विभिन्न कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में 250 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश किया है। अधिकांश निवेश नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में हैं। हम अपने निवेशकों को लखनऊ सहित प्रदेश के दूसरे हिस्सों में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर 2021 से अब तक सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल ने कई बार इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों से भेंट की है। यहां के अनुभव और बेहतर औद्योगिक माहौल को देखते हुए सिंगापुर की कई कंपनियां यहां निवेश को इच्छुक हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इन कंपनियों के लिए एक अच्छा अवसर होगा। उच्चायुक्त ने कहा कि जल प्रबंधन समेत शहरी विकास और नियोजन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का सहयोग करने के लिए हम तैयार हैं।
विज्ञापन


यूपी को बताया अपना दूसरा घर
उच्चायुक्त ने कहा कि उन्हें अब उत्तर प्रदेश अपना दूसरा घर जैसा लगता है। यहां सुरक्षा और शांति का बेहतर माहौल है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत पर बधाई भी दी, जिस पर सीएम ने आभार जताया। सिंगापुर और यूपी के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाते हुए सिमोन वांग ने प्रदेश में प्रस्तावित कौशल विश्वविद्यालय की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सिंगापुर, राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के क्षमता वृद्धि के लिए जरूरी प्रशिक्षण देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद मजबूत : सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और सिंगापुर के सुदृढ़ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। राजनयिक संबंधों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच मजबूत व्यापारिक रिश्ते हैं। उत्तर प्रदेश इन संबंधों को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। औद्योगिक विकास के लिए उत्तर प्रदेश में सभी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि जेवर (गौतमबुद्धनगर) के पास हम फिल्म सिटी की स्थापना कर रहे हैं। यहीं मेडिकल डिवाइस पार्क और फिन टेक सिटी का विकास हो रहा है। हमारे पास सबसे बड़ा एमएसएमई बेस है। इनके विकास के लिए सिंगापुर हमें सहयोग कर सकता है। हाल ही में हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सिंगापुर की एक कंपनी ने 1100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। स्मार्ट सिटी परियोजना में प्रदेश का उत्कृष्ट प्रदर्शन है। सिंगापुर हमें इस परियोजना की बेहतरी के लिए तकनीकी सहयोग कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सिंगापुर को पार्टनर कंट्री बनाने में खुशी होगी। सीएम ने कहा कि जल्द ही एक भारतीय दल भी सिंगापुर का दौरा करेगा।


अयोध्या में काम कर रही सिंगापुर की संस्था
वार्ता के दौरान जल और ऊर्जा संरक्षण की जरूरतों पर भी चर्चा हुई। इस पर उच्चायुक्त सिमोन वांग ने कहा कि अयोध्या में 8500 परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए सिंगापुर की एक संस्था काम कर रही है। यहां हर परिवार को स्मार्ट मीटर दिया गया है। जल की बचत और बिजली का न्यूनतम इस्तेमाल करने वाले परिवारों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले सिंगापुर के इस प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्रीय निदेशक इंटरप्राइज डेनिस टेन, प्रथम सचिव (राजनीतिक) वू पो चेंग और अब्राहम टेन शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed