फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cm yogi adityanath meets to ambassador of isreal in Lucknow.

नाओर गिलोन की योगी से शिष्टाचार भेंट : रक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, कृषि व पेयजल के क्षेत्र में यूपी का सहयोग करेगा इजराइल

Mon, 13 Jun 2022 08:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Jun 2022 08:53 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास पर इजराइल के राजदूत से मुलाकात की और प्रदेश के विकास में किए जा रहे सहयोग पर चर्चा की।

विज्ञापन
Cm yogi adityanath meets to ambassador of isreal in Lucknow.
इजराइल के राजदूत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इजरायल रक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, कृषि आधुनिकीकरण, सिंचाई, बुंदेलखंड में पेयजल उपलब्धता और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का सहयोग करेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन के बीच इस पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन


नाओर गिलोन ने कहा कि इजराइल और भारत के बीच मजबूत सामरिक संबंध हैं। यूपी के साथ हम कई क्षेत्रों में अच्छे सहयोगी की भूमिका में हैं। प्रदेश में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर में निवेश और सबसे बड़े पुलिस बल के आधुनिकीकरण में सहयोग के साथ-साथ इजराइल खेतीबाड़ी की बेहतरी के लिए पहले से जारी सहयोग को और बढ़ाएगा। बुंदेलखंड की पानी की समस्या के स्थाई हल में भी मदद करेगा।
विज्ञापन


इजराइल के राजदूत और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सीएम योगी के साथ पारस्परिक संबंधों को मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थापित हो रहा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर (डीआईसी) इजराइल के लिए निवेश के अवसरों से भरा हुआ है। हमारे पास  पर्याप्त भूमि और मानव संसाधन है। हम रक्षा उत्पादन की इच्छुक निवेशक कंपनियों को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। इजराइल के लिए यह अच्छा मंच है। ड्रोन और एंटी ड्रोन तकनीक में इजराइल के पास अच्छा अनुभव है। यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर में निवेश के लिए विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी का पुलिस बल दुनिया के विशालतम सिविल पुलिस बलों में से एक है। राज्य सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण की योजना पर काम कर रही है। फॉरेंसिक लैब्स के  सुदृढ़ीकरण में भी इजराइल यूपी का अच्छा सहयोगी बन सकता है। इसके अलावा राज्य सरकार यमुना इंडस्ट्रियल एक्सप्रेस-वे पर मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित कर रही है। इजराइल की कंपनिया यहां भी निवेश के लिए आ सकती हैं। इजराइल के राजदूत ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इजराइल और भारत सरकार के बीच मजबूत सामरिक और रणनीतिक सम्बंध हैं जो पीएम मोदी की 2017 की यात्रा के बाद और प्रगाढ़ हुए हैं। दोनों देश नए क्षेत्रों में मिलकर कार्य कर रहे हैं।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि एवं सिंचाई, पेजजल की बेहतर उपलब्धता और जल संरक्षण के क्षेत्र में जो कार्य कर रहे हैं उसे आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ साथ डिफेंस सेक्टर, पुलिस आधुनिकीकरण और उद्योगों के विकास में तकनीक हस्तांतरण भी करेंगे। उत्तर प्रदेश और इजराइल संयुक्त समूह बनाकर इन कार्यों को गति देंगे। राजदूत ने हाल के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की अभूतपूर्व जीत पर उन्हें बधाई दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने आभार जताया।
 

खेतीबाड़ी की बेहतरी में मिलकर करेंगे काम

सीएम योगी ने कहा कि बस्ती और कन्नौज में पहले से ही10-10 हेक्टेयर में इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस स्थापित हैं। बस्ती का सेंटर खास कर फलों के लिए है। यहां हर साल करीब 42 हजार आम के पौध तैयार किए जाते हैं। बस्ती के सेंटर का फोकस सब्जियो के उन्नतशील पौधों के उत्पादन पर है। इस सेंटर में हर साल 7 लाख पौधे तैयार किए जाते हैं। ये सभी पौधे किसानों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए जाते हैं। सरकार की योजना हॉर्टिकल्चर और सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में नए सेंटर ऑफ  एक्सीलेंस की स्थापना की है। उन्होंने इसमें भी इजराइल से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की।

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में भी इजरायल के लिए अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं। इंडो गंगेटिक बेल्ट की सबसे उर्वर भूमि और 9 तरह की कृषि जलवायु क्षेत्र होने के साथ यहां हर सीजन में कच्चे माल के रूप में फलों एवं सब्जियों की कोई कमीं नहीं है। इजराइल के लिए यह क्षेत्र भी संभावनाओं का क्षेत्र हो  सकता है।

बुंदेलखंड में सिंचाई व पेयजल क्षेत्र में नई परियोजना प्रस्तावित
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई व पेयजल के क्षेत्र में इजराइल के तकनीकी सहयोग से नवीन परियोजना प्रस्तावित है। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट आ चुकी है। जल्द ही डीपीआर तैयार हो जाएगी। यह परियोजना बुंदेलखंड के किसानों को 12 महीने फसल प्राप्त करने में उपयोगी होगी और हर घर नल योजना अपने उद्देश्यों में सफल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed