फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meeting with MLAs from Agra and Jhansi Mandal.

UP: मुख्यमंत्री योगी ने विधायकों से की चर्चा, बोले- यूपी में भयमुक्त और राममय माहौल है, मिशन-80 पूरा करेंगे

Thu, 08 Feb 2024 12:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Feb 2024 12:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा और झांसी मण्डल से आए विधायकों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा विधायकों से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meeting with MLAs from Agra and Jhansi Mandal.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा और झांसी मंडल के विधायकों ने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते भयमुक्त माहौल और अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश में राममय माहौल से यूपी की सभी 80 सीटें जीत जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से मंडलवार संवाद के क्रम में बुधवार को आगरा और झांसी मंडल के विधायकों से बात की।

विज्ञापन


विधायकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण के कारण माहौल अच्छा है, प्राण प्रतिष्ठा के बाद तो राम लहर चल रही है। विधायक जवाहर राजपूत ने झांसी में एरच बांध का रुका हुआ काम फिर शुरू कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन


झांसी के विधायकों ने कहा कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन से क्षेत्र की जनता में उत्साह है। आगरा के विधायकों ने कहा कि मेट्रो ट्रेन शुरू होने जा रही है, इसको लेकर जनता उत्साहित है। विधायकों ने क्षेत्र में अस्पताल, स्कूल, सड़क, पुल निर्माण सहित अन्य मांगें भी रखी। सीएम ने विधायकों से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed