फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meeting on covid situation with team 9.

यूपी: 75 जिलों में सिर्फ 5 नए कोरोना संक्रमित मिले, मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रित

Tue, 26 Oct 2021 01:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Oct 2021 01:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में कोरोना पूरी तरह नियंत्रित है। उन्होंने अफसरों को टीकाकरण में और तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही यह भी कहा कि खाद्य तेलों, सब्जियों और दाल आदि के बाजार मूल्य नियंत्रित रखने के लिए सभी प्रयास हों।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meeting on covid situation with team 9.
टीम-9 के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण न्यूनतम स्थिति में है। विगत 24 घंटे में हुई एक लाख  48 हजार 946 सैम्पल की टेस्टिंग में लखनऊ, कानपुर नगर और जालौन जिलों को छोड़ शेष किसी भी जिले में एक भी नया केस नहीं पाया गया। इसी अवधि में 07 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

विज्ञापन


75 जिलों में मात्र 5 संक्रमित मिलना कोविड पर प्रभावी नियंत्रण की पुष्टि करता है। वर्तमान में एक्टिव कोविड केस की संख्या 94 रह गई है, जबकि 16 लाख 87 हजार 108 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। 42 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है। स्थिति संतोषजनक है। त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता-सावधानी बनाए रखी जाए। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम 9 की बैठक में अपने संबोधन में कही। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की रणनीति कोविड से बचाव में अत्यंत कारगर रही है। प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 67 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। हमारे 03 करोड़ से अधिक प्रदेशवासी टीके की दोनों खुराक प्राप्त कर चुके हैं। जबकि 09 करोड़ 65 लाख से अधिक लोगों (पात्र आबादी का 65.46%) ने कम से कम एक डोज लगवा ली है। दूसरी डोज के लिए क्लस्टर मॉडल के आधार पर तेजी से टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान स्वरूप में की जा रही है। अब तक स्वीकृत 548 में से 507 प्लांट्स क्रियाशील हो चुके हैं। इन प्लांट्स के संचालन के लिए हर केंद्र पर न्यूनतम तीन प्रशिक्षित युवाओं की तैनाती की जाए। स्थानीय स्तर पर पैरामेडिक्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का भी व्यवहारिक प्रशिक्षण कराया जाए।

वायरल बीमारियों से बचाव के लिए हर मरीज की निगरानी करें

डेंगू, डायरिया, मलेरिया सहित विभिन्न वायरल बीमारियों से बचाव के लिए सर्विलांस को बेहतर करते हुए हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में प्रबंध किए गए हैं। व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइज़ेशन और फॉगिंग का कार्य सतत जारी रखें। लक्षणयुक्त मरीजों की जांच जरूर की जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि खाद्य तेलों, सब्जियों और दाल आदि के बाजार मूल्य नियंत्रित रखने के लिए सभी प्रयास हों। कालाबाजारी व जमाखोरी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।

हाल के दिनों में नगरीय निकायों में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नगरीय विकास की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। लोगों से संवाद बनाएं। सड़क, पेयजल, सीवर आदि बुनियादी सुविधाओं का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए। संबंधित नगरीय निकाय इस दिशा में पहल करें।

किसानों को सुगमतापूर्वक डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। प्रत्येक जिले में मांग-आपूर्ति के बीच संतुलन बनाये रखें। डीएपी के कृत्रिम अभाव की स्थिति बनाने वालों के साथ कठोरता से निपटा जाए।

प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान स्वरूप में की जा रही है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान स्वरूप में की जा रही है। अब तक स्वीकृत 548 में से 507 प्लांट्स क्रियाशील हो चुके हैं। इन प्लांट्स के संचालन के लिए हर केंद्र पर न्यूनतम तीन प्रशिक्षित युवाओं की तैनाती की जाए। स्थानीय स्तर पर पैरामेडिक्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का भी व्यवहारिक प्रशिक्षण कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed