फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath instructs officers for security on Eid.

ईद को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश: अफसरों से बोले- धर्मगुरुओं से बात करें, सड़क रोककर धार्मिक आयोजन न करें

Mon, 02 May 2022 09:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 May 2022 09:53 PM IST
सार

ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कहा है कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा और यह सुनिश्चित करें कि सभी पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हों।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath instructs officers for security on Eid.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि बच्चों का टीकाकरण व वयस्कों को बूस्टर डोज जल्द दिया जाए। जहां ज्यादा केस मिल रहे हैं, वहां विशेष निगरानी की जाए। वे सोमवार को लोक भवन में टीम 9 की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को पूरी तरह प्रभावी बनाए रखें। प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उन्होंने कोविड जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं की सहज उपलब्धता के लिए मुख्यमंत्री आरोग्य मेला उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

विज्ञापन


पर्व पर संवेदनशील होकर कार्य करें
सीएम ने कहा कि तीन मई को ईद, परशुराम जयंती तथा अक्षय तृतीया का पर्व है। वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस तथा प्रशासन अतिरिक्त संवेदनशील होकर कार्य करें। प्रत्येक पर्व शांति और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हो, इसके लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ आदि निर्धारित स्थान पर ही किए जाएं। धर्मगुरुओं से संवाद बनाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क मार्ग, यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न किया जाए।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को अग्नि सुरक्षा प्रणाली से करें लैस : सीएम

मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए। सभी स्थानों पर अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा तंत्र को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन रिस्पॉन्स समय को घटाकर 15 मिनट और शहरी क्षेत्रों में सात मिनट करने का निर्देश दिया। वे सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने क हा कि सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा तंत्र की गड़बड़ी से बचने के लिए सिस्टम को अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि एकीकृत कमान नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) ने  कोविड 19 प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अब इन केंद्रों का उपयोग अग्नि सुरक्षा प्रबंधन पर 24 घंटे निगरानी रखने के लिए किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि हर जिले में कार्यरत आईसीसीसी केंद्र प्राकृतिक आपदाओं में भी लोगों को राहत दे रहे हैं। प्रदेश सरकार सभी तहसीलों में अग्निशमन उपायों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का काम कर रही है। इससे न केवल राज्य में अग्निशमन और बचाव सेवा बलों को पर्याप्त बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आग से फसल के नुकसान को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने और अग्निशमन केंद्रों के ठीक से संचालन के निर्देश दिए।
 

अटल आवासीय विद्यालयों को लेकर हुए प्रजेंटेशन में सीएम योगी ने दिए निर्देश, तेजी से पूरा करें अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ इनका निर्माण हो और वर्ष 2023 में इन विद्यालयों में हरहाल में शिक्षण कार्य शुरू हो जाए। उन्होंने सोमवार को अटल आवासीय विद्यालयों की मानक संचालन प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद ये निर्देश दिए। इन विद्यालयों का निर्माण श्रम विभाग की ओर से कराया जा रहा है जिनमें श्रमिकों एवं अनाथ बच्चों को शिक्षा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी विद्यालय निर्माण और उसके संचालन की प्रगति की मॉनिटरिंग करें। समयबद्धता और गुणवत्ता में लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्रा ने सीएम को अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण तथा संचालन के संबंध में प्रगति से अवगत कराया।

सभी सुविधाएं हों, योग तथा खेल पर जोर
सीएम ने कहा कि इन विद्यालयों में खेल मैदान और कौशल विकास की भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। यह विद्यालय ऐसे मॉडल बनें जिनसे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिले। विद्यालयों के संचालन व अनुश्रवण के लिए राज्य, मंडल तथा जिला स्तर पर समितियों का गठन करें। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की तैनाती और पाठ्यक्रम निर्धारण के संबंध में शीघ्र प्रक्रिया अपनाएं। योग्य व्यक्तियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित कर पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुकूल निर्धारित किया जाए। उन्होंने योग तथा स्पोर्ट्स को पाठ्यक्रम में विशेष रूप से शामिल करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालयों और छात्रावास के भवनों का वास्तु शिल्प भारतीय दर्शन व संस्कृति के अनुरूप हो। इसकी शैली उत्कृष्ट व जीवंत हो। इसके निर्माण में आधुनिक तकनीक, डिजाइन और सुविधाओं का समावेश किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed