{"_id":"626fa9f7df42ad7faa45428f","slug":"cm-yogi-adityanath-instructs-for-uninterrupted-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने निर्बाध बिजली आपृर्ति के दिए निर्देश, बोले- विभाग की गहन समीक्षा कर व्यापक बदलाव करें ऊर्जा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने निर्बाध बिजली आपृर्ति के दिए निर्देश, बोले- विभाग की गहन समीक्षा कर व्यापक बदलाव करें ऊर्जा मंत्री
Mon, 02 May 2022 05:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 02 May 2022 05:22 PM IST
सार
यूपी में जारी बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा मंत्री को विभाग की गहन समीक्षा करने और व्यापक बदलाव के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जारी बिजली संकट पर अफसरों को सभी 75 जिलों में रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद मिल रही है। खदानों से पॉवर प्लांट तक कोयले की ढुलाई के लिए रेल के साथ-साथ सड़क मार्ग का प्रयोग भी किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की व्यापक आवश्यकता है। भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के दृष्टिगत कार्ययोजना तैयार की जाए। विभागीय मंत्री द्वारा विभाग की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए हर स्तर पर व्यापक बदलाव के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
बिजली बिल के समयबद्ध भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके लिए यह जरूरी है कि लोगों को सही बिल मिले और समय पर मिले। ओवरबिलिंग, फाल्स बिलिंग अथवा विलंब से बिल दिया जाना उपभोक्ता को परेशान करती है। इस व्यवस्था में सुधार के लिए बिलिंग और कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए ऊर्जा विभाग को ठोस कार्ययोजना बनानी होगी। ग्रामीण इलाकों में विशेष प्रयास की जरूरत है।
विज्ञापन
बिजली बिल बकाए के भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लाई जाए। योजना ऐसी हो, जिसमें लोगों को बकाए पर ब्याज से छूट मिले, क़िस्त में भुगतान की सुविधा हो। इस संबंध में यथाशीघ्र कार्यवाही अपेक्षित है।