{"_id":"62f36157a11c04765b56a111","slug":"cm-yogi-adityanath-inaugrates-anm-training-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुख्यमंत्री योगी का एलान, स्वास्थ्य सुविधा की रीढ़ हैं पैरामेडिकल स्टाफ, 68 जिले में डायलिस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुख्यमंत्री योगी का एलान, स्वास्थ्य सुविधा की रीढ़ हैं पैरामेडिकल स्टाफ, 68 जिले में डायलिस सुविधा
Wed, 10 Aug 2022 07:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Aug 2022 07:09 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के 35 एएनएम सेंटर, तीन डायलिसिस यूनिट और ओरल कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी प्रदेश में पैरामेडिकल स्टॉफ चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। इसलिए प्रदेश में इनकी कार्य कुशलता बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इनके प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कार्य किया ज रहा है। वह बुधवार को अपने सरकारी आवास से आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में कई चिकित्सीय सुविधाओं के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमत्री ने कहा कि कोरोना के दौरान एएनएम और आशा वर्कर्स ने घर-घर जाकर अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की। ऐसे में उनके प्रशिक्षण को बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 35 उच्चीकृत एएनएम प्रशिक्षण केंद्रों के शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओँ से युक्त हैं। यहां एक साथ 1700 से अधिक बेटियां प्रशिक्षित होंगी। करीब 33 वर्ष पहले प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध था लेकिन इन एएनएम केंद्रों को बंद कर दिया गया था, जिसके कारण प्रदेश की बालिकाओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए निजी सेंटरों में प्रवेश लेना पड़ता था या फिर दूसरी जगह जाना पड़ता था।
विज्ञापन
अगले शैक्षणिक सत्र में एएनएम केंद्रों में मेरिट के साथ-साथ प्रवेश परीक्षा की प्रक्त्रिस्या को शामिल किया जाना चाहिए, जिससे कि प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी हो सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगरा, सीतापुर और वाराणसी केंद्रों के सीएमओ एवं एएनएम प्रशिक्षुओं से बातचीत की। केंद्रों में प्रशिक्षुओं को सभी सुविधाएं देने का निर्देश दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश में चल रही विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
तीन जिलों में डायलिसिस सेंटर शुरू
भदोही, चंदौली और हाथरस में डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब 68 जिले में यह सुविधा हो गई है। जल्द ही बाकी सात जिलों में भी इसे सुविधा को स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्त्रस्म के तहत यह व्यवस्था प्रदेश के हर जिले में स्थापित हो जाएगी। जहां नेफ्रोलॉजिस्ट नहीं होंगे वहां फिजिशियन को अलग से प्रशिक्षण देकर इस सुविधा का लाभ लोगों को दिया जाएगा। डायलिसिस सेंटर को पीपीपी मॉडल पर भी संचालित किया जा सकता है। केंद्र सरकार इसके लिए सहयोग देने को तैयार है।
ओरल कैंसर के लिए जागरुकता जरूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओरल कैंसर सेंटर का शुभारंभ करते हुए कहा कि इसकेप्रति लोगों को जागरुक करने की जरूरत है। बीमारी में उपचार से ज्यादा बचाव की भूमिका होती है। ऐसे में तंबाकू सहित सभी तरह के नशीले पदार्शों से दूर रहने की जरूरत है। पिछले पांच वर्ष में प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस एवं संचारी रोगों पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया गया है। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खान.पान के साथ.साथ हमें योग और प्राणायाम भी करना चाहिए।