फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrated VVIP guest house in lucknow.

यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने सात मंजिला विशिष्ट अतिथि गृह का किया लोकार्पण, बोले- अब होटलों में नहीं ठहरेंगे मेहमान

Thu, 21 Oct 2021 01:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Oct 2021 01:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक अति विशिष्ट गृह का लोकार्पण किया। इस सात मंजिला भवन में 73 कमरे हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrated VVIP guest house in lucknow.
विशिष्ट अतिथि गृह का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में अति विशिष्ट अतिथियों के प्रवास हेतु अति विशिष्ट गृह नैमिषारण्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार के लिए एक उपलब्धि है। अभी तक राज्य सरकार के मेहमानों को होटल में ठहराना पड़ता था पर अब उनके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त गेस्ट हाऊस उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


नैमिषारण्य शब्द का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि यह नाम मां ललीता देवी से जुड़ा हुआ है। यहां नैमिषारण्य का चित्र भी लगाया जाना चाहिए। सात मंजिला भवन में 73 कमरे बनाये गए हैं। प्रदेश में पहले से 9 अतिथि गृह संचालित हैं।
विज्ञापन


यूपी देश की आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। पहचान के अनुरूप गेस्ट हाउस का नाम भी धर्म व संस्कृति से जुड़ा हुआ रखा गया है। इन नामों से प्रदेश को पहचान मिलती है। गेस्ट हाउस में धर्मिक स्थल की अनुभूति हो। यह जनप्रतिनिधियों के लिए एक उपलब्धि है। नागरिक को बताने का अवसर है कि उन्होंने क्या कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह राज्य सम्पति विभाग को देखना होगा कि भवन का रखरखाव अच्छा हो। सरकार तो पैसा लगा सकती है। देखरेख का काम विभाग को करना है। प्रदेश सरकार ने विभिन्न तीर्थों में भी अतिथि गृह बनाए हैं।

इस मौके पर कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल, महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, एसीएस नवनीत सहगल भी मौजूद थे।

पांच सितारा होटल से बेहतर बनाया गया है

विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अतिथि गृह को पांच सितारा होटल से बेहतर बनाया गया है। नैमिषारण्य का नाम देने का निर्णय अच्छा है। नैमिषारण्य से धर्म व संस्कृति का संदेश दुनिया में जाता है। हम प्रदेश को फिर ऐसी सरकार देंगे जिसे दुनिया देखेगी।

मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने कहा कि हमारे भवन आधुनिक सुविधा से युक्त हैं। रखरखाव की व्यवस्था से धारणा बदली है। अतिथि गृह से ही बाहर से आए मेहमानों की प्रदेश के बारे में धारणा बनती है। अतिथि गृह को धर्म एवं संस्कृति विभाग से जोड़ा गया है। भोजन की व्यवस्था आउटसोर्स की गई है। भवन का रखरखाव भी बेहतर किया जाएगा।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टन्डन ने कहा कि इस अतिथि गृह की बड़ी आवश्यकता थी। मीटिंग और सेमिनार का आयोजन होटल में करना पड़ता था। अतिथि गृह उपयोगी साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed