फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrated the statue of Lalji Tandon.

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने लालजी टंडन की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी यात्रा शून्य से शिखर की है

Wed, 12 Apr 2023 03:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Apr 2023 03:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि टंडनजी एक कार्यकर्ता के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विकास की लाइन को आगे बढ़ाते रहे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrated the statue of Lalji Tandon.
पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में महानता का मानक केवल नीचे से ऊपर जाना नहीं होता है। कोई व्यक्ति जब शून्य से शिखर की यात्रा को अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से प्राप्त करता है तो वह महानता के मानक तय करता है। लालजी टंडन की जीवन यात्रा शून्य से शिखर की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ता, एक पार्षद, एक विधायक, एक सांसद और राज्यपाल के रूप में टंडन जी ने जीवनपर्यंत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विकास की लाइन को आगे बढ़ाने का काम किया। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने बुधवार को पूर्व राज्यपाल लाल जी टंडन की जयंती के अवसर पर काली चरण महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही महाविद्यालय में शताब्दी विस्तार भवन का नामकरण किया। अब भवन का नाम लालजी टंडन भवन हो गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अहंकार टंडन जी को कभी छू नहीं पाया। एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी जो राजनीतिक यात्रा प्रारम्भ की थी वही सज्जनता और सादगी जीवन पर्यंत उनमें दिखाई पड़ती रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुभासपा ने लखनऊ समेत पांच नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी घोषित किए, घरेलू बिजली फ्री करने की बात कही
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल: पूछा - माफियाओं की सूची क्यों जारी नहीं कर रही योगी सरकार


सीएम योगी ने कहा कि कालीचरण महाविद्यालय के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है। लालजी टंडन ने यहां के भवनों को जिस रूप में बनाया है वह दर्शनीय है। उन्होंने कहा कि यह कैंपस आजादी के आंदोलन का साक्षी रहा है। इस संस्थान से मूर्धन्य साहित्यकार और वैज्ञानिक निकले हैं। हिंदी गद्य के प्रख्यात साहित्यकार श्याम सुंदर दास यहां के पहले प्राचार्य थे। अनेक साहित्यकार, समाजसेवी, वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञों को जन्म देने का कार्य इस संस्थान ने किया है। 

सीएम योगी ने कहा कि समाज में परिवर्तन का माध्यम शिक्षा ही बन सकती है। इस क्षेत्र में हम जितना सहयोग करेंगे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उतना परिवर्तन दिखाई देगा। आज उत्तर प्रदेश में जो भी परिवर्तन आया है शिक्षा उसके मूल में है। सीएम योगी ने टंडन जी की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रबंधन से अपील करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय का इतिहास 118 वर्ष पुराना है। सरकार की नई नीति से आप जुड़िए और यहां के सभी जर्जर भवनों को सुधारने में सरकार आपका सहयोग करेगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सासंद कौशल किशोर, विधायक आशुतोष टंडन, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed