फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrated and laid the foundation stone for policies worth 1212 crore.

Ambedkarnagar: सीएम योगी बोले, 'भूखे मर रहे हैं पाकिस्तानी, भारत में विलय चाहते हैं पीओके के लोग'

Tue, 20 Jun 2023 03:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jun 2023 03:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अंबेडकरनगर में आयोजित जनसभा में केंद्र की मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाई और जिले को 1212 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrated and laid the foundation stone for policies worth 1212 crore.
अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ जहां भारत से अलग हुआ पाकिस्तान अपने कर्मों की सजा भुगत रहा है। उसके नागरिक भूख से मर रहे हैं। वहां एक किलो आटा के लिए छीना झपटी मची हुई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोग पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं। वहां के लोग मांग कर रहे हैं पीओके का विलय भारत में हो जाए। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई यात्रा की ओर आगे बढ़ चुका है। आज दुनिया में जब भी कोई संकट आता है तो पूरा विश्व आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ देखता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 के पहले तक यही भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और माओवाद से ग्रसित था। आज कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है। देश के 15-18 जिलों में फैला माओवाद और नक्सलवाद अब 3-4 जनपदों तक सीमित रह गया है। भारत की धरती से बहुत ही जल्द माओवाद और नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल भारत के इतिहास के लिए बेमिसाल हैं। सीएम योगी ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह  तोमर के साथ अंबेडकरनगर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने 1,212 करोड़ रुपए की 2,339 विकास परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए आवश्यक होगा हम गांव की इकाइयों को भी छुएं।  21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। कल इस अवसर पर दुनिया भारत की ऋषी परंपरा के प्रति अपना आभार व्यक्त करेगी आप सब भी अपने अमृत सरोवर, पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रातः योगाभ्यास करें और योग को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब देश में आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद खात्मे की ओर है। आज दुनिया भारत को सम्मान की नजर से देखती है। दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की छवि संकटमोचन के तौर पर बनी है। अब देश में घुसपैठ नहीं होती है। सर्जिकल स्ट्राइक होती है। उन्होंने कहा कि देश से जल्द ही माओवाद और नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि कश्मीर से 370 खत्म किया जा सकता है। अब पाक अधिकृत कश्मीर के लोग भारत आना चाहते हैं वो दरिद्र पाकिस्तान नहीं जाना चाहते हैं।


अब कोई माफिया किसी गरीब व व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। अब कोई भी माफिया किसी गरीब और व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकता है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। प्रभु श्रीराम अपने घर में विराजमान होंगे। अयोध्या का विकास होगा तो अंबेडकरनगर को भी लाभ होगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में सौ रुपये में से 85 रुपये बिचौलिये खा जाते थे पर अब जनता को पूरा पैसा मिल रहा है। परिवारवाद, तुष्टिकरण और भाई भतीजावाद करने वाले राष्ट्र की चिंता नहीं कर सकते। यह केवल भाजपा ही कर सकती है। 

ब्रिटेन को छोड़कर पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह पीएम मोदी के नेतृत्व का ही कमाल है कि जिस ब्रिटेन ने देश पर शासन किया भारत उसे पीछे कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत में राशन मुफ्त मिल रहा है जबकि पाकिस्तान में राशन के लिए मारामारी हो रही है।


मोदी- योगी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनेगा
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह बहुत बड़ी बात है। अब यूपी में प्रत्येक जरूरतमंद को राशन मिल रहा है। यूपी कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है जबकि कानून व्यवस्था के मामले में देश का आदर्श राज्य बना है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की साख पूरी दुनिया में बढ़ रही है। मोदी-योगी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed