फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath inaugrate the heritage walk of Ayodhya.

UP: सीएम योगी का दावा, 22 जनवरी से 31 जुलाई तक ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए अयोध्या

Wed, 07 Aug 2024 07:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Aug 2024 07:00 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पावन अयोध्या धाम देश-दुनिया में अपने भव्य व आधुनिकतम स्वरूप के रूप में नई पहचान बना रहा है। पीएम मोदी ने विरासत व विकास के जिस क्रम को देश के अंदर बढ़ाया है, वह 10 वर्ष के अंदर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugrate the heritage walk of Ayodhya.
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या धाम में 2023 तक प्रतिवर्ष 20 लाख श्रद्धालु आते थे परंतु 2024 में 22 जनवरी से 31 जुलाई तक ढाई करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का अयोध्या धाम में आगमन हुआ है यानी औसतन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं। यह श्रद्धालु प्रभु श्रीराम का सुमग व भव्य दर्शन तो कर ही रहे हैं, साथ ही नई, भव्य-दिव्य और नव्य अयोध्या को देखकर अभिभूत भी हो रहे हैं। 

विज्ञापन


उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने मंगलवार की देर रात धर्मपथ पर श्रीराम हेरिटेज वॉक का लोकार्पण किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर गोल्फ कार्ट को रवाना किया। सीएम योगी ने कहा कि आज का कार्यक्रम दिव्य, भव्य, नव्य अयोध्या को नया स्वरूप प्रदान करने का हिस्सा है।
विज्ञापन


नई अयोध्या देश-दुनिया को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पावन अयोध्या धाम देश-दुनिया में अपने भव्य व आधुनिकतम स्वरूप के रूप में नई पहचान बना रहा है। पीएम मोदी ने विरासत व विकास के जिस क्रम को देश के अंदर बढ़ाया है, वह 10 वर्ष के अंदर एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है। इसी क्रम में अयोध्या धाम विरासत व विकास के अभियान का अभिन्न हिस्सा बना है। नई अयोध्या भारत के विरासत व विकास की अनुपम छटा बिखेरते हुए देश-दुनिया को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के मार्गदर्शन में अयोध्या धाम में हुए अनेक काम 
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या के भव्य-दिव्य रूप को नया स्वरूप मिल रहा है। धर्म पथ पर बने म्यूरल्स प्रभु राम की उन लीलाओं को दिखा रहे हैं, जो उन्होंने के वनवास और रामराज्य की स्थापना के दौरान स्थापित की थी। झांकी और म्यूरल्स के माध्यम से उन्हें यहां प्रस्तुत किया गया है। पीएम के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अयोध्या धाम के विकास को नया रूप प्रदान किया गया है। अयोध्या में फोरलेन कनेक्टिविटी,  500 वर्ष का इंतजार समाप्त कर प्रभु श्रीराम के दिव्य-भव्य मंदिर में रामलला के  विराजमान होने का कार्य हो, श्रीरामपथ, जन्मभूमि पथ, भक्तिपथ, अयोध्या के अनेक मार्ग को जनपद मुख्यालय और लखनऊ-अयोध्या फोरलने मार्ग को जोड़ने का कार्य, एयरपोर्ट की कनेक्टविटी को बेहतरीन बनाते हुए टेढ़ी बाजार होते हुए इस मार्ग को एयरपोर्ट से जोड़ने, अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण, मल्टीलेवल पार्किंग, राम की पैड़ी का भव्य स्वरूप समेत अनेक कार्य यहां हुए हैं।  


अयोध्या के मार्गों पर संचालित होंगे गोल्फ कार्ट
सीएम योगी ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की नई सुविधा प्रारंभ हो रही है। सूर्यवंश की राजधानी होने के कारण हम अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में स्थापित करेंगे। अयोध्या में इलेक्ट्रिक बसें, बैटरी से कार संचालित करें। यह व्यवस्था लोगों के लिए दें। म्यूरल्स व श्रीराम हैटिरेज वॉल व ई-रिक्शा संचालित करने के लिए अनेक लोगों, कंपनियों ने सीएसआर फंड से धनराशि दी है। यह ई-रिक्शा साकेत पेट्रोल पंप से लता मंगेशकर चौक,  यहां से हनुमानगढ़ी,  श्रीराम जन्मभूमि समेत अयोध्या के दर्शन के लिए सुलभ अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे 250 ई रिक्शा ऑटो आवागमन के लिए उपलब्ध होंगे। सीएसआर से यह सुविधा उपलब्ध कराने वालों के प्रति सीएम ने धन्यवाद ज्ञापित किया और विश्वास जताया कि अयोध्या की विकास यात्रा में पीएम के विजन के अनुरूप विरासत व विकास के अभियान में ऐसे ही सकारात्मक सहयोग प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,  महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed