{"_id":"605b0da38ebc3e8ca62a3d05","slug":"cm-yogi-adityanath-in-sitapur-on-international-tuberculosis-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- पीएम मोदी का सपना 2025 तक टीबी मुक्त हो देश अपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- पीएम मोदी का सपना 2025 तक टीबी मुक्त हो देश अपना
Thu, 25 Mar 2021 09:01 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Mar 2021 09:01 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विश्व क्षय रोग दिवस पर बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पोलियो की तरह टीबी को भी हराएंगे। अगर सामूहिक रूप से समाज का हर तबका क्षय रोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शामिल होगा तो 2025 से पहले इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीतापुर के कमलापुर स्थित विद्या ज्ञान स्कूल पहुंचे सीएम ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने रिमोट से इलेक्ट्रॉनिक दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम ने सबसे पहले गोरखपुर और मेरठ जिले की एलपीए लैब का डिजिटल उद्घाटन किया। गोरखपुर में स्थापित की गई आरटी पीएमयू का डिजिटल शुभारंभ व अलग-अलग जिलों में स्थापित 451 ट्रूनॉट मशीनों का लोकार्पण किया। जिलों में 25 डिजिटल एक्स-रे और सीतापुर समेत 21 जिलों में ड्रग वेयर हाउस का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा, पूरी दुनिया ने कोरोना महामारी के खिलाफ अभियान चलाया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई इस बात को साबित करती है कि हमने इस पर नियंत्रण पाया है। सुबह 10:21 बजे से लेकर 10:50 तक यानी करीब 29 मिनट तक सीएम ने अपने संबोधन में टीबी की बीमारी से लेकर कोरोना से बचाव और एहतियात बरतने की जरूरी बातें बताई। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन