{"_id":"634a49101fa5a8048b56d95c","slug":"cm-yogi-adityanath-in-daak-ticket-pradarshani-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक टिकट प्रदर्शनी: मुख्यमंत्री योगी बोले- यूपी में देश की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आत्मा विराजती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक टिकट प्रदर्शनी: मुख्यमंत्री योगी बोले- यूपी में देश की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक आत्मा विराजती है
Sat, 15 Oct 2022 02:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाक टिकट प्रदर्शनी में भाग लिया और डाक सेवाओं के आमजन के जीवन में योगदान का जिक्र किया। इस मौके पर उन्होंने नए डाक टिकट भी जारी किए।
विज्ञापन
डाक टिकट प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति, समृद्धि व विकास में डाक विभाग का बड़ा योगदान है। पहले जब दूरसंचार सेवाएं न के बराबर थीं और आवागमन के साधन कम थे। देश-प्रदेश का हर परिवार डाक सेवा से जुड़ा था। मुख्यमंत्री योगी शनिवार को अलीगंज स्थित ललित कला अकादमी में आयोजित 12वीं उत्तर प्रदेश डाक टिकट प्रदर्शनी के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा समय नहीं बीता है जब पोस्ट ऑफिस विकास का केंद्र बिंदु हुआ करता था। सूचनाओं का आदान-प्रदान हो, पैसे भेजना हो या फिर छोटी बचत के खाते खुलवाना हो। इससे प्रदेश का हर गांव जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टिकटों ने डाक विभाग के प्रति एक अलग आकर्षण पैदा किया है। इसके 300 से ज्यादा फ्रेम हैं जिसमें आजादी के बाद से अब तक के समय को दर्शाया गया है। भगवान राम वन गमन पथ के 14 केंद्र भी स्पेशल कवर में दिखाए गए हैं। टिकट खुद में इतिहास को समेटे हुए है।
विज्ञापन
यह रचनात्मकता से जोड़ता है। राम ने 12 वर्ष यूपी में बिताए। वन गमन के एक एक स्थल हैं, जो दिखाते हैं कैसे राम ने उस वक्त के समाज का उत्थान किया। बुद्ध ने पहला ज्ञान सारनाथ में दिया। यूपी में कुशीनगर, कौशांबी, संकिसा और सारनाथ सहित बुद्ध से जुड़े 6 स्थल जहां दुनियाभर से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आत्मा विराजती है।
कुंभ के लिए प्रयागराज की पहचान बन चुकी है। आजादी की लड़ाई में देश के सामने 1857 से लेकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तक यूपी से शुरू हुए हैं। इनकी जानकारी डाक टिकट द्वारा देकर बच्चों का देकर ज्ञान वर्द्घन किया जाएगा। यूपी में धूप भी हैं और 17 जिलों में बाढ़ भी आई हुई है।
उन्होंने कहा कि डाक टिकट इतिहास को समझने का बेहतर तरीका है। देश, विरासत और संस्कृति को इससे समझााया गया है। 12वीं उत्तर प्रदेश डाक टिकट प्रदर्शनी में राम वन गमन पथ का विशेष आवरण और डिफिनेटिव स्टाम्प थीमेटिक पैक का विमोचन किया गया है। कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा, जय देवी और अमरेश कुमार मौजूद रहे।