फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath in Chittorgarh: Said – Caste politics is weakening the foundation of the country

चित्तौड़गढ़ में सीएम योगी: बोले- देश की नींव कमजोर कर रही जातिवाद की राजनीति

Sun, 15 Mar 2026 11:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/चित्तौड़गढ़
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/चित्तौड़गढ़ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 15 Mar 2026 11:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्तौड़गढ़ में जौहर स्मृति संस्थान के जौहर श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबर, औरंगजेब और अकबर के खानदान का पता नहीं वहीं महाराणा प्रताप के वंशज मंच पर हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Chittorgarh: Said – Caste politics is weakening the foundation of the country
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से जातिवाद फैलाने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन्हें कुछ नहीं करना है, वे सामाजिक एकता को छिन्न-भिन्न करने का पाप कर रहे हैं। जातिवाद ने समाज की नींव को दरकाया, इसलिए देश कमजोर हुआ। जातिवाद की राजनीति देश की नींव को कमजोर कर रही है। बांटने की राजनीति फिर से हम सबको गुलामी की तरफ धकेल रही है। इससे बचने के लिए हमें एकजुटता के भाव से बढ़ना होगा।

विज्ञापन


सीएम रविवार को चित्तौड़गढ़ के ईनाणी सिटी सेंटर में जौहर श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया और पंजाब के पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह की पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पश्चिम और अवध के जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू, बिजली गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में एसआई भर्ती परीक्षा सम्पन्न, 10.77 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल, सॉल्वर समेत चार गिरफ्तार


उन्होंने कहा कि यूपी में परिवर्तन के पीछे पीएम मोदी का मार्गदर्शन है तो तेज चित्तौड़गढ़ का है। मेरे दादा गुरु इसी भूमि से गोरखपुर गए थे। वर्ष 1303, 1535 और 1568 में तीन बड़े जौहर यहां देखने को मिले। भारत का इतिहास वीरांगनाओं के जौहर से भरा पड़ा है। यूपी में जब हमारी सरकार बनी तो नारी गरिमा-सुरक्षा के मामले में सरकार ने जीरो टॉलरेंस के तहत काम किया।

प्रदेश में बेटियां अब स्कूल भी जाती हैं, नाइट शिफ्ट में काम भी करती हैं और सकुशल घर आती हैं। अयोध्या में राम मंदिर भी बना और गुलामी का कोई चिह्न भी नहीं बचा। इस अवसर पर मेवाड़ के महाराणा विश्वराज सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान सरकार के कई मंत्री आदि मौजूद रहे।

नेताजी होते तो पापी पाकिस्तान नहीं होता
सीएम ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आह्वान किया था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। नेताजी होते तो पापी पाकिस्तान भी नहीं होता। उनका आह्वान भारत की अस्मिता, आजादी और नौजवानों के लिए था। जापान, सिंगापुर, पोर्ट ब्लेयर, म्यांमार में उनके योगदान का स्मारक हमारा आह्वान करता है। इस अवसर पर उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज व गुरु गोविंद सिंह जैसे राष्ट्रनायकों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि बाबर, औरंगजेब और अकबर के खानदान का अता-पता नहीं है, लेकिन महाराणा प्रताप की वंशावली महाराजा साहब मंच पर उपस्थित हैं। रानी पद्मिनी की वंशावली सैकड़ों वर्ष बाद आज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed