फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath gives help of two lakh rupees to families of students died in accident.

महोबा सड़क दुर्घटना में छात्रों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Thu, 24 Dec 2020 11:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Dec 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath gives help of two lakh rupees to families of students died in accident.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में हुई सड़क दुर्घटना में छात्रों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किये जाने का निर्देश देने के साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने तथा इस दुर्घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि महोबा में गुरुवार सुबह साइकिल से कोचिंग जा रहे छात्रों के समूह को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। सड़क हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हाे गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने महोबा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया लेकिन कुछ देर बाद सैकड़ों की संख्या में फिर से ग्रामीण सड़क किनारे पहुंच कर हंगामा करने लगे। घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed