फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi adityanath gave instructions regarding increasing the partial corona curfew in uttar pradesh

यूपी में बढ़ा लॉकडाउन: प्रदेश में 31 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां, एक जून से हर जिले में 18 पार वालों का होगा टीकाकरण

Sat, 22 May 2021 09:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 May 2021 09:09 PM IST
सार

यूपी में 31 मई की सुबह सात बजे तक आंशिक कोरोना कर्फ्यू को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया जा रहा है। वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल संबंधी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। 

विज्ञापन
cm yogi adityanath gave instructions regarding increasing the partial corona curfew in uttar pradesh
कोरोना कर्फ्यू में बंद बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए योगी सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू 31 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू से कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने व इसके नियंत्रण में काफी मदद मिल रही है। इससे पहले 24 मई सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया था। इसके साथ ही सीएम ने एक जून से प्रदेश के सभी जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को टीम-9 की बैठक में यह फैसला लिया गया। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के कारण सक्रिय केस लगातार कम हो रहे हैं। इसके सकारात्मक नतीजों को देखते हुए इसे और बढ़ाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियां, मेडिकल संबंधी कार्य, आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।
विज्ञापन


अभी 23 जिलों में 18 से 44 वर्ष वालों का टीकाकरण
प्रदेश में एक जून से सभी 75 जिलों में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों के लिए टीकाकरण की सुविधा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 के साथ हुई बैठक में इसके निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए 23 जिलों में ही टीकाकरण की व्यवस्था थी। अब इसे सभी जिलों में बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार को टीम-09 के साथ हुई बैठक में कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाना बहुत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में प्रदेश के 23 जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है। अब अगले चरण में आगामी 01 जून से सभी जिला मुख्यालयों पर इस आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाए। जिन जिलों में संक्रमण अपेक्षाकृत अधिक है, उनके ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन कराया जाना चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश में एक मई को सात जिलों से 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था। इसके बाद दूसरे चरण में 17 मई से इसे बढ़ाकर 23 जिलों तक कर दिया गा था। अब एक जून से पूरे प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लग सकेगा।

दवाओं की कालाबाजारी करने वालों की जब्त होंगी संपत्तियां
कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के हालातों की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इटावा और कानपुर जनपदों का दौरा किया। अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा उन्होंने गांवों का निरीक्षण भी किया। इटावा के सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि तीसरी लहर आने के पहले 10 साल या इससे कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को प्राथमिकता के आधार पर कोरोनारोधी टीका लगवाया जाएगा। कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से सतर्क है। इस माह के अंत तक कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने की संभावना है। 

उन्होंने कहा कि हर जिले में सीएचसी स्तर पर 100-100 पीडियाट्रिक बेड के वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कालाबाजारी करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। पहले एफआईआर होगी, इससे बात न बनी तो इनकी संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा। अफसरों को भी चेतावनी दी कि जिस जिले में ज्यादा कालाबाजारी हुई, वहां के अफसरों पर भी कार्रवाई होगी।


एक दिन में तीन लाख से अधिक टेस्ट, यूपी पहला राज्य
सीएम ने कहा कि बेहतर प्रबंधन से प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित किया है। 24 अप्रैल को सर्वाधिक 38 हजार नए केस आए थे। आज छह हजार केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में तीन लाख सात हजार टेस्ट किए गए हैं। एक दिन में तीन लाख टेस्ट करने वाला यूपी पहला राज्य है। रिकवरी रेट 93 प्रतिशत से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed