{"_id":"5f814f048ebc3e9bee59351e","slug":"cm-yogi-adityanath-expresses-sorrow-on-accident-on-yamuna-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
Sat, 10 Oct 2020 11:34 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टप्पल (अलीगढ़) में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल, सीएचसी टप्पल सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।