फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath congratulates people on one billion vaccination.

कोरोना वैक्सीनेशन: 100 करोड़ टीके लगने पर योगी ने दी बधाई, बोले- लापरवाही न करें लोग

Thu, 21 Oct 2021 02:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Oct 2021 02:25 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़े कर्मचारियों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह देश की बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath congratulates people on one billion vaccination.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ टीके लगाए जाने पर स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन कर्मचारियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को लापरवाही न करने की सलाह दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत में 100 करोड़ कोरोना के टीके लगना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। इस त्योहारी मौसम में लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचें जिससे संक्रमण का फैलाव न होने पाए।
विज्ञापन


दरअसल, भारत ने 100 करोड़ टीके लगाकर एक इतिहास रच दिया है। इस मौके पर देश भर में जश्न मनाने की तैयारी है। इसके तहत टीकाकरण से जुड़े कर्मचारियों के प्रति आभार जताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों में आज एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 17 जिलों में एक-एक एक्टिव केस ही शेष हैं। विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 61 हजार 410 सैम्पल की टेस्टिंग में 07 जिलों में कुल 12 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 14 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

प्रदेश में वर्तमान में एक्टिव कोविड केस की संख्या 107 रह गई है। अब तक 16 लाख 87 हजार 62 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश में 12 करोड़ 21 लाख 40 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 9 करोड़ 43 लाख लोगों को पहली डोज मिल चुकी है, जबकि 02 करोड़ 78 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

कोविड टीकाकरण के लिए पात्र 18.88 फीसदी लोग पूरी तरह कोविड टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। 63.97 फीसदी से लोगों ने कम से कम एक डोज लगवा ली है।

इन जिलों में कोरोना का एक भी मामला सक्रिय नहीं

जनपद अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मीरजापुर, मैनपुरी, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, उन्नाव और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed