फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath congratulates hockey team for winning bronze.

पांच अगस्त: सीएम योगी हॉकी टीम को बधाई देते हुए बोले- लो आज एक और इतिहास बन गया

Thu, 05 Aug 2021 11:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 05 Aug 2021 11:33 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि आज 05 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया...। 'टीम इंडिया', जय हिन्द!

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath congratulates hockey team for winning bronze.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने की बधाई देते हुए कहा कि 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन एक और इतिहास बन गया।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। 'टीम इंडिया' की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई 'टीम इंडिया'। जय हिन्द!
विज्ञापन

 


वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि आज 5 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया...। 'टीम इंडिया', जय हिन्द!
 

दरअसल, 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा की गई थी और एक साल बाद 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया था। जिसकी आज वर्षगांठ है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर हैं। जहां वह रामलला की भव्य आरती में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed