{"_id":"5ff3f81c8ebc3e3e77198fa1","slug":"cm-yogi-adityanath-congratulated-kalyan-singh-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री योगी ने उनके घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मुख्यमंत्री योगी ने उनके घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, कही ये बातें
Tue, 05 Jan 2021 04:27 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Jan 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घ जीवन की कामना की।
इसके पहले उन्होंने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि मैंने फोन कर कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में और उन्हें सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
कल्याण सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि योगी की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। वे मुझसे मिलने आए थे तो मैंने उनको उनके अच्छे कामों के लिए बधाई भी दी। कोरोना काल में योगी ने यहां पर बाहर से आए लोगों को बसों द्वारा उनके घर पहुंचाया है और खाना दिया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भी जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। पीएम ने ट्वीट किया, भारत के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में से एक मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने एक मंत्री के रूप में और सांसद के रूप में अनुकरणीय योगदान दिया। हम उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।

प्रखर राष्ट्रवादी, जनप्रिय एवं जुझारू राजनेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन विज्ञापन
मैं प्रभु श्री राम से आपके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2021
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि मैंने फोन कर कल्याण सिंह को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में और उन्हें सशक्त बनाने के लिए समर्पित कर दिया। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
Spoke to Shri Kalyan Singh Ji and conveyed birthday greetings to him. His is a life devoted to public service and empowering the poor. Kalyan Singh Ji is admired for his numerous efforts towards Uttar Pradesh’s transformation. May he be blessed with a long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2021