फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath changed DP for Deepotsav 2022.

Deepotsav 2022: सीएम योगी ने ट्विटर पर लगाई दीपोत्सव की डीपी, लोगों को किया आमंत्रित, बोले- अयोध्या तैयार है

Sat, 22 Oct 2022 03:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Oct 2022 03:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के लिए सभी को आमंत्रित करते हुए कहा है कि रामनगरी सभी के स्वागत के लिए तैयार है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath changed DP for Deepotsav 2022.
दीपोत्सव 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को अयोध्या में हो रहे दीपोत्सव के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने ट्विटर पर दीपोत्सव 2022 के लोगो की डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) लगाई है। इसके साथ ही यूपी सरकार के सभी ट्विटर अकाउंट पर दीपोत्सव का लोगो प्रदर्शित होने लगा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि श्री अयोध्या जी तैयार हैं, भव्य और दिव्य दीपोत्सव के लिए... आप सभी का स्वागत है। जय श्री राम!
 
विज्ञापन


वहीं, अयोध्या में दीपोत्सव का शुक्रवार को आगाज हुआ तो पूरी रामनगरी दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आई। हर तरफ उल्लास और भगवान श्रीराम की स्तुति व भजनों से रामनगरी राममय हो उठी है। इस दीपोत्सव में रामनगरी नया इतिहास रचने को बेकरार है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में आकार लेती दिख रही त्रेतायुग जैसी कल्पना, राम के स्वागत में खड़े होंगे पीएम मोदी


ये भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दिसंबर से देना होगा टोल टैक्स, कार वालों को देने होंगे 610 रुपये

दीपोत्सव में पीएम मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। रामनगरी के मुख्य मार्ग सहित हाईवे तक की सड़कों को चमकाया जा रहा है। सड़कों के गड्ढ़े भरे जा रहे हैं, कई स्थानों पर नई सड़क बन रही है। हाईवे पर जगह-जगह पैचिंग की जा रही है। डिवाइडर समेत प्रमुख चौराहे रंगे जा रहे हैं।

मोर दीप जला दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री
दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बन रहे मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर के रूप में बने दीप को जलाकर समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इस विशेष दीप को अविवि के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ललित कला (फाइन आर्ट्स) विभाग के विद्यार्थियों ने तैयार किया है।

23 अक्तूबर को मनाए जाने वाले छठे दिव्य दीपोत्सव-2022 के शुभारंभ के लिए अविवि के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र-छात्राओं ने भव्य दीपक तैयार किया है। राष्ट्रीय पक्षी मोर जैसे बनाए गए इस दीपक को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मुख्य मंच पर प्रज्ज्वलित होने वाला ये दीप अपने आप में एक व्यापक संदेश विश्लेषित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed