फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Toll tax will be charged on Bundelkhand Express way from December.

UP News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दिसंबर से देना होगा टोल टैक्स, कार वालों को देने होंगे 610 रुपये

Sat, 22 Oct 2022 02:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Oct 2022 02:34 PM IST
सार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे टोल टैक्स की वसूली दिसंबर से शुरू होगी। हल्के मोटर वाहनों से लेकर भारी वाहनों की टोल दरें प्रस्तावित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Toll tax will be charged on Bundelkhand Express way from December.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दिसंबर से टोल टैक्स वसूला जाएगा। उच्चस्तर पर सहमति बन चुकी है। संशोधित टोल दरें भी प्रस्तावित कर दी गई हैं। औद्योगिक विकास विभाग शीघ्र ही संबंधित शासनादेश जारी करेगा।

विज्ञापन


यूपीडा की प्रस्तावित टोल दरों के अनुसार कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन पर 610 रुपये, हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस पर 965 रुपये, बस या ट्रक पर 1935 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन और 3-6 धुरीय यान पर 2965 रुपये और 7 या उससे अधिक धुरीय यान (माल ढुलाई वाले वाहन) पर 3795 रुपये टोल टैक्स लगेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे पथकर उद्ग्रहण और फीस निर्धारण तथा उसकी वसूली चतुर्थ संशोधन नियमावली के प्रावधानों के अनुसार वर्ष 2022-23 के लिए ये संशोधित दरें तय की गई हैं। इन निर्धारित दरों में 25 प्रतिशत की छूट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कुल 296.07 किमी लंबा है। ये चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा से गुजरते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से मिला है। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed