फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath called surendra singh to Lucknow.

बलिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी का बचाव करने वाले विधायक को मुख्यमंत्री ने तलब किया, नोटिस जारी

Sun, 18 Oct 2020 12:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Oct 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath called surendra singh to Lucknow.
बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : ANI

बलिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह रविवार को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ ने जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्यारोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह का बचाव करने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह को लखनऊ तलब किया है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्री देव सिंह ने विधायक के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बता दें कि विधायक लगातार हत्यारोपी का बचाव कर रहे थे और मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि अगर पिछली सरकार यादवों को बचाती थी तो हम अपनी जाति के लोगों के समर्थन में क्यों न खड़े हों?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक हो रही थी। इसमें एसडीएम, सीओ, एसओ व अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे भी चले। इसमें छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed