मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि पर जनता को दी शुभकामनाएं
भारतीय नव संवत्सर व चैत्र नवरात्रि पर प्रदेश व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
नवरात्रि प्रकृति और शक्ति की उपासना का पर्व है और शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति हो, नवरात्रि के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए। pic.twitter.com/9DM1xJdbRT— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 6, 2019विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने भी प्रदेशवासियों को भारतीय नववर्ष प्रतिपदा नवसंवत्सर-2076, नवरात्र, गुडी पड़वा एवं चेटीचंद जयंती की बधाई हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कामना की है कि यह नूतन वर्ष सभी के लिए खुशियों और समृद्धि का संदेश लाए।