{"_id":"6aa790f3be2c821eef06a994","slug":"cm-yogi-adityanath-attended-50th-foundation-day-ceremony-of-lokayukta-organization-as-chief-guest-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोक आयुक्त संगठन के 50 साल: सीएम योगी बोले- शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो यही हमारी कसौटी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक आयुक्त संगठन के 50 साल: सीएम योगी बोले- शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो यही हमारी कसौटी है
Mon, 14 Sep 2026 12:35 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:35 PM IST
सार
लोक आयुक्त संगठन के 50 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी शामिल हुए। उन्होंने स्मारिका और सूचना पुस्तिका का विमोचन किया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : CM Yogi YT
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर स्थित लोक आयुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस पर सोमवार को समारोह आयोजित किया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने लोक आयुक्त प्रशासन की स्मारिका और सूचना पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक आयुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान संगठन की पांच दशक की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में संगठन के गठन से लेकर अब तक की यात्रा, कार्यप्रणाली, शिकायतों की जांच और प्रमुख उपलब्धियों को क्रमवार प्रदर्शित किया गया। यहां बताते चलें कि लोक आयुक्त संगठन भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच में अहम भूमिका निभाता है। समारोह में लोक आयुक्त प्रशासन के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन